Teachers to be Recruited in UP
Teachers to be Recruited in UP
उत्तर प्रदेश में टीचर बहाली का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित दो महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किए गए हैं. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
इस भर्ती के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्रों में 11,508 पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक के 897 पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा प्रवक्ता संवर्ग पीजीटी के 2,607 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है. इस तरह से कुल 15,012 पदों पर भर्ती के लिए यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने विज्ञापन जारी किए हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों को http://upessc.up.gov.in पर विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका पढ़ने की सलाह दी है.
कब तक कर सकते हैं आवेदन और किस दिन होगी परीक्षा
शहरी क्षेत्रों के शिक्षक पद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षक पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है. शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है. आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 है. लिखित परीक्षा 3 दिसंबर और 4 दिसंबर 2026 को होगी. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है. OTR प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा. PGT के पदों के लिए आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होगा. PGT भर्ती के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 और संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है. प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी.
आयु और शैक्षिक योग्यता
शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अभ्यर्थी के पास स्नातक के साथ बीटीसी/डीएलएड या निर्धारित समकक्ष प्रशिक्षण अर्हता और टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. संबद्ध प्राइमरी विद्यालयों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है.
सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी
आवेदन शुल्क
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा. परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. अभ्यर्थी OTR के माध्यम से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
PGT पदों के लिए 18 सितंबर से आवेदन
2,607 पदों का विवरण
बालक वर्ग: 2,329 पद
बालिका वर्ग: 278 पद
नोट: महिला अभ्यर्थी बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए पात्र होंगी, लेकिन आवेदन के समय उन्हें किसी एक वर्ग का चयन करना होगा.
शैक्षिक योग्यता और आयु
अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (PG) डिग्री और NCTE से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में बीएड की डिग्री होना अनिवार्य है. शारीरिक शिक्षा विषय के लिए एमपीएड निर्धारित है.
1 जुलाई 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए.
वेतनमान
प्रवक्ता पद पर पे लेवल-8, यानी ₹47,600 से ₹1,51,100 का वेतनमान निर्धारित है.
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
इस तरह से अंतिम मेरिट सूची की जाएगी तैयार
लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी. दोनों भर्तियों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC पर OTR के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.