Jassmeet Kaur
Jassmeet Kaur
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस बार परीक्षा में बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. इस परीक्षा में ऊधम सिंह नगर रुद्रपुर की रहने वाली जसमीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि यदि इंसान में जज्बा हो, तब क्या कुछ ना कर सकता है.
क्षेत्र में हर्ष का माहौल
जसमीत कौर के पिता जसवंत सिंह पाहवा स्टेबलाइजर की दुकान चलाते हैं. अब जसमीत के प्रथम रैंक हांसिल करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.जसमीत को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. पीसीएस में प्रथम स्थान पाने वाली जसमीत वर्तमान समय में जिला समाज कल्याण अधिकारी बागेश्वर के पद पर तैनात हैं.
शहर का नाम किया रोशन
ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर की रहने वाली जसमीत कौर ने रुद्रपुर से ही अपनी स्कूलिंग की और अपनी इस सफलता का श्रय अपने माता पिता और अपने टीचर्स को दिया है. जसमीत कौर ने बताया की यह उनका दूसरा प्रयास था. पहली बार में उनका सिलेक्शन बतौर समाज कल्याण अधिकारी ने रूप में हुआ था, जिसमें उनकी तैनाती बागेश्वर में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुई थी. इस बार उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शहर और माता-पिता के नाम को रोशन किया है.
8 से 10 घंटे रोज पढ़ाई
जसमीत ने बताया कि वह परीक्षा के दिनों में 8 से 10 घंटे रोज पढ़ाई करती थीं. उनकी मेहनत से आज वो इस मुकाम तक पहुच पाई हैं. जसमीत के पिता जसवंत सिंह पाहवा रुद्रपुर गुरुद्वारा गोल मार्किट में सर्वोकौन की दुकान चलाते हैं. उन्होंने बताया उनके तीन बच्चे हैं, जिसमे जसमीत से बड़ा एक बेटा और जसमीत से छोटा एक बेटा है. जसमीत उनकी अकेली बेटी है, जिसने पीसीएस परीक्षा पास कर उनका व शहर का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा की बच्चो को मोटीवेट करने से ही बेहतर परिणाम की उम्मीद रख सकते हैं.
(रमेश चंद्रा की रिपोर्ट)