scorecardresearch

Lok Sabha Elections 2024: जानिए दिल्ली के 7 सांसदों में से कितने सांसदों का बीजेपी काट सकती है टिकट

आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 7 में से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. लेकिन बीजेपी की तरफ से हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों को लेकर काफी माथापच्ची हुई और अभी तक कोई नतीजा निकल कर नहीं आया है.

Advertisement
BJP BJP

साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 में से 4 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में उम्मीदवारों के नामों को लेकर गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में देर रात तक चर्चा हुई लेकिन कोई फैसला नहीं निकल सका. सातों सांसदों के नाम पर माथापच्ची जारी है.

बैठक में दिल्ली के कई नेता शामिल
पार्टी मुख्यालय में चली बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, संगठन मंत्री पवन राण, दिल्ली बीजेपी प्रभारी बेजयंत पांडा और सह प्रभारी अलका गुज्जर शामिल रहे है. इस बैठक में सभी नेताओं से दिल्ली के सातों सांसदों के नाम को लेकर चर्चा हुई. लेकिन कोई भी नाम अभी तक फाइनल नहीं हो पाया है जिसको लेकर एक बार फिर चर्चा पार्टी में हो सकती है.

कई सांसदों का कट सकता है टिकट 
साल 2014 से लगातार दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई है. साल 2019 में बीजेपी ने सातों लोकसभा सीट जीती थीं. सात में से पांच वही नाम थे जो 2014 में थे. साल 2019 में दो नाम बदले गए थे जिनमें से पूर्वी दिल्ली का और एक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली का था. पूर्वी दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से सिंगर हंसराज हंस को. पार्टी सूत्रों की मानें तो बीजेपी सात में से 5 सांसदों का टिकट इस बार काट सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

टिकट काटने के पीछे क्या है वजह
सात में से पांच सांसदों का टिकट काटने के पीछे दरसल सांसदों की एंटी इनकंबेंसी है. कार्यकर्ताओं में नाराजगी,नेताओं का अपने संसदीय इलाके में कम अपने घरों में ज्यादा रहना है. इसके साथ ही  भाजपा नए चेहरे और युवा नेताओं को अपनी टीम में शामिल कर सकती है जो लंबे वक्त से पार्टी संगठन के लिए काम कर रहे हैं. इसके साथ ही पार्टी कुछ ऐसे चेहरे को भी चुनावी मैदान में उतारने का मन बना रही है जो अरविंद केजरीवाल से मुकाबला कर सकें. लोकसभा के ठीक 6 महीने बाद दिल्ली विधानसभा का चुनाव है. 

सांसद बनने के लिए कौन-कौन लगा रहा है जोर
बीजेपी के हर कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि अगर एक बार लोकसभा का टिकट मिल जाए तो चुनाव जीत ही जाएंगे. मोदी लहर के आगे हर कोई साइड लाइन है. ऐसे में हर कोई अपनी किस्मत आजमाना चाहता है. साउथ दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी चुनाव लड़ना चाहते हैं. पूर्वी दिल्ली से विष्णु मित्तल भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. वहीं चांदनी चौक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

(सुशांत मेहरा की रिपोर्ट)