Voter show their inked fingers after casting votes in Kolkata
लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है. इस फेज में 904 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आखिरी चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती, एक्ट्रेस कंगना रनौत, उपेंद्र कुशवाहा, रविशंकर प्रसाद, विक्रमादित्य सिंह, परनीत कौर, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सिंगर पवन सिंह शामिल हैं. 7वें चरण की वोटिंग की हर एक अपडेट gnttv.com पर देख सकते हैं. इससे जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें...
इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी रात 10:40 की रिपोर्ट के मुताबिक सातवें चरण के चुनाव में 60.16 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. इसमें बिहार में 50.79 फीसदी, चंडीगढ़ में 62.80 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 67.67 फीसदी, झारखंड में 69.59 फीसदी, ओडिशा में 63.57 फीसदी, पंजाब में 55.86 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 55.6 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 69.89 फीसदी वोटिंग हुई है.
आखिरी फेज में शाम 5 बजे तक 58.34 फीसदी वोटिंग हुई है. बिहार में 48.86 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 66.56 फीसदी, झारखंड में 67.95 फीसदी, ओडिशा में 62.46 फीसदी, पंजाब में 55.20 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 54.00 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 69.89 फीसदी और चंडीगढ़ में 62.80 फीसदी वोटिंग हुई है.
आखिरी फेज में दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी वोटिंग हुई है. बिहार में 42.95 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 58.41 फीसदी, झारखंड में 60.14 फीसदी, ओडिशा में 49.77 फीसदी, पंजाब में 46.38 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 46.83 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 58.46 फीसदी और चंडीगढ़ में 52.61 फीसदी वोटिंग हुई है.
आखिरी फेज में 1 बजे तक 35.65 फीसदी वोटिंग हुई है. हिमाचल प्रदेश में 48.63 फीसदी, झारखंड में 46.80 फीसदी, ओडिशा में 37.64 फीसदी, पंजाब में 37.80 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 39.31 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 45.07 फीसदी और चंडीगढ़ में 40.14 फीसदी वोटिंग हुई है.
आखिरी फेज में 11 बजे तक 26.30 फीसदी वोटिंग हुई है. बिहार में 24.25 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 31.92 फीसदी, झारखंड में 29.55 फीसदी, ओडिशा में 22.64 फीसदी, पंजाब में 23.91 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 28.02 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 28.10 फीसदी और चंडीगढ़ में 25.03 फीसदी वोटिंग हुई है.
सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हुई है. बिहार में 10.58 फीसदी, चंडीगढ़ में 11.64 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 14.35 फीसदी, झारखंड में 12.15 फीसदी, ओडिशा में 7.69 फीसदी, पंजाब में 9.64 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 12.94 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 12.64 फीसदी वोटिंग हुई है