scorecardresearch
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: बिहार में बोले राहुल गांधी- पीएम बताएं कितने लोगों को दी नौकरी.. बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के प्रचार को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार आए जहां सोमवार को उनकी तीन जनसभाएं प्रस्तावित थी. पहली रैली पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के खुसरूपुर बख्तियारपुर में हुई जहां महागठबंधन के दिग्गज नेता इस जनसभा में शामिल हुए. राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी इस जनसभा का हिस्सा बने.