Exit Poll
Exit Poll
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल ने सबको चौंका दिया है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एक बार फिर इस सूबे में सिनेमा का कद बढ़ा है. एक्टर विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) को चौंकाने वाली सीटें मिलती दिख रही हैं. जयललिता और करुणानिधि के जाने के बाद तमिलनाडु में सिनेमा का प्रभाव कम हुआ था. लेकिन एक्टर विजय ने धमाकेदार वापसी की है. एग्जिट पोल के मुताबिक विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. इतना ही नहीं, विजय मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किए गए.
सियासत में विजय का कमाल-
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक एक्टर विजय की टीवीके चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन करती दिख रही है. सबको चौंकाते हुए टीवीके सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. टीवीके को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. जबकि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत है. उधर, डीएमके सत्ता से बाहर होती दिख रही है. डीएमके को 92 से 110 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. सबसे खराब स्थिति एआईएडीएमके की है. बीजेपी गठबंधन को सिर्फ 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं.
टीवीके को वोट देने वाले 77 फीसदी लोग राज्य में बदलाव चाहते हैं. 9 फीसदी लोग विजय की वजह से उनकी पार्टी को चुना है.
सीएम के तौर पर पहली पसंद विजय-
Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक एक्टर विजय तमिलनाडु में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद हैं. विजय ने मौजूदा सीएम स्टालिन को पीछे छोड़ दिया है. विजय क 37 फीसदी लोगों ने अगले सीएम के तौर पर पसंद किया है. जबकि स्टालिन को 35 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं. एआईएडीएमके के ई.के. पलानीस्वामी को सिर्फ 22 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं.
किस उम्र के वोटर्स का समर्थन?
विजय की पार्टी टीवीके को युवाओं को खासा समर्थन मिला है. 18 साल से 19 साल के 68 फीसदी वोटर्स ने विजय को चुना है. एग्जिट पोल के मुताबिक 20 से 29 साल के 59 फीसदी वोटर्स ने टीवीके को वोट दिया है. 38 फीसदी महिला वोटर्स ने टीवीके को समर्थन दिया है. हालांकि ये एग्जिट पोल है. असली नतीजे 4 मई को आएंगे.
ये भी पढ़ें: