Yogi Adityanath
Yogi Adityanath
भारतीय जनता पार्टी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत की ओर अग्रसर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (अपना पहला राज्य चुनाव लड़ रहे हैं) अपने गढ़ गोरखपुर (शहरी) में शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं. इसी के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सरकार बनाते दिख रहे हैं. दोबारा मुख्यमंत्री बनने के अलावा योगी आदित्यनाथ और क्या रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे आइए उन पर एक नजर डालते हैं.
1. कार्यकाल पूरा कर दोबारा सीएम बनने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री होंगे (राज्य के सात दशकों के चुनावों में) एक पूर्ण कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुए. इससे पहले कोई भी मंत्री यहां तक कि योगी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी सत्ता में दोबारा वापस नहीं आ पाए थे.
2. उत्तर प्रदेश में अपनी सीट बरकरार रखने वाले बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री
दूसरा कार्यकाल हासिल करने वाले यूपी के दूसरे मुख्यमंत्री होने के अलावा योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावों में राज्य के शीर्ष पर लौटने वाले बीजेपी के पहले व्यक्ति भी होंगे.
3. नोएडा मिथक
मुख्यमंत्री बनने के साथ ही योगी आदित्यनाथ एक बड़ा मिथक तोड़ देंगे, जिसमें कहा जाता है कि नोएडा जाने वाले मुख्यमंत्री की सत्ता में वापसी नहीं होती है. इस वजह से कई मुख्यमंत्री नोएडा जाने से बचते रहे, लेकिन योगी आदित्यनाथ पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो कई बार नोएडा गए और इस मिथक को तोड़ दिया.
4. सत्ता में वापसी करने वाले बीजेपी के पहले सीएम
यूपी ने अब तक चार बीजेपी सीएम देखे हैं. आदित्यनाथ से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस पद पर थे. हालांकि, उनमें से कोई भी लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पद पर बरकरार नहीं रह सका. ऐसा करने वाले आदित्यनाथ बीजेपी के पहले सीएम हैं.
5. मुलायम सिंह के बाद MLA रहते बनेंगे CM
योगी आदित्यनाथ पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और और गोरखपुर से चुनावी मैदान में हैं. 2003 के बाद यह पहला मौका होगा जब विधायक बनने के बाद कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. इससे पहले साल 2003 मुलायम सिंह यादव विधायक बनने के बाद मुख्यमंत्री बने थे. इसके बाद मायावती, अखिलेश यादव और खुद योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के जरिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे थे.
ये भी पढ़ें: