
Exit Poll
Exit Poll
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. इससे पहले इन राज्यों में सरकार बनने को लेकर तमाम एग्जिट पोल सामने आए हैं. अलग-अलग एग्जिट पोल में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं. किस एग्जिट पोल में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनाने का अनुमान लगाया जा रहा है? एग्जिट पोल सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स किया गया है. इसमें पी-मार्क, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटजीज, मैट्रिज, पोल डायरी, जनमत पोल्स और एक्सिस माय इंडिया शामिल है.
असम में किसकी सरकार?
असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब कई एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी को 88 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. जबकि कांग्रेस को सिर्फ 27 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 7 सीटें जाती दिख रही है.

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 88-100 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 24-36 सीटें और अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं.
जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 88-101 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23-33 सीटें और अन्य को 2-5 सीटें मिलने का अनुमान है.
पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 82-94 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 30-40 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं.
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 85-95 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 25-32 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है.
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि बीजेपी गठबंधन को 68-72 सीटें, कांग्रेस गठबंधन 22-26 सीटें और अन्य को 19-28 सीटें मिल सकती हैं.
पोल डायरी के मुताबिक एनडीए को 86-101 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 15-26 सीटें और अन्य के खाते में 3-7 सीटें जा सकती हैं.
केरल में UDF की आंधी-
केरल में सभी एग्जिट पोल में यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक यूडीएफ को 77 सीटें मिलने का अनुमान है. केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 70 सीटों की जरूरत होती है. एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 59 सीटें और बीजेपी गठबंधन को 2 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं.

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ के खाते में 49-62 सीटें, यूडीएफ के खाते में 78-90 सीटें, बीजेपी गठबंधन को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.
जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ को 52 से 61 सीटें मिल सकती हैं. जबकि यूडीएफ के खाते में 72 से 84 सीटें जा सकती हैं. बीजेपी गठबंधन के लिए कुछ खास नहीं है. बीजेपी गठबंधन को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है.
पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक यूडीएफ को 71-79 सीटें, एलडीएफ को 62-69 सीटें मिलने का अनुमान है. बीजेपी गठबंधन को 1-4 सीटें और अन्य के खाते में शून्य से 3 सीटें जा सकती हैं.
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक केरल में एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि यूडीएफ को70 से 75 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी गठबंधन को 3-5 सीटें और अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं.
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एलडीएफ के खाते में 55 से 65 सीटें जा सकती हैं. जबकि यूडीएफ के खाते में 75 से 85 सीटें जा सकती हैं. बीजेपी को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.
तमिलनाडु में एग्जिट पोल ने बढ़ाई धड़कनें-
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक 234 विधानसभा सीटों वाली तमिलनाडु में डीएमके की वापसी हो रही है. डीएमके के खाते में 130 सीटें जा सकती हैं. सूबे में सरकार बनाने के लिए 117 सीटों की जरूरत है. एआईएडीएमके को 65 सीटें, एक्टर विजय के टीवीके को 31 सीटें और अन्य के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं.

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक एक्टर विजय की पार्टी टीवीके बड़ा उलटफेर करने जा रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है. डीएमके गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं. जबकि एआईएडीएमके गठबंधन को 22-32 सीटें मिलने का अनुमान है.
पी-मार्क के मुताबिक डीएमके गठबंधन 125-145 सीटें, एआईएडीएमके गठबंधन को 65-85 सीटें, टीवीके को 16-26 सीटें और अन्य को 1-6 सीटें मिल सकती हैं.
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके गठंधन की सरकार बन सकती है. इस गठबंधन को 122-132 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके को 10-12 सीटें और अन्य के खाते में जीरो से 6 सीटें मिल सकती हैं.
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक डीएमके गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं. एआईएडीएमके गठबंधन को 65 से 85 सीटें मिल सकती हैं. टीवीके को 16-26 सीटें और अन्य के खाते में 1-6 सीटें जा सकती हैं.
चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल के मुताबिक तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन की वापसी हो रही है. इस गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं. एआईएडीएमके गठबंधन को 50-65 सीटें और अन्य के खाते में 18 से 26 सीटें जा सकती हैं. चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में एक्टर विजय के पार्टी को टीवीके का खाता भी नहीं खुल रहा है.
पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार-
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक 30 विधानसभा सीटों वाली पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती हैं. सूबे में सरकार बनाने के लिए 15 सीटों की जरूरत है. कांग्रेस गठबंधन को पुडुचेरी में 9 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाती दिख रही है.
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 16 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 10-12 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी Vs बीजेपी-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 147 सीटें की जरूरत है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक सूबे में टीएमसी गठबंधन की सरकार बन रही है. टीएमसी को 147 सीटें मिलती दिख रही है. जबकि बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 सीटें जाती दिख रही है. लेफ्ट भी 2 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है. अन्य के खाते में 6 सीटें जा सकती हैं.

जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी गठबंधन को 131 से 152 सीटें मिल सकती हैं. बीजेपी को 138 से 159 सीटें मिल सकती हैं. जबकि कांग्रेस को शून्य से 2 सीटें मिलती दिख रही है. एग्जिट पोल के मुताबिक लेफ्ट का खाता नहीं खुल रहा है.
पी-मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में टीएमसी गठबंधन को 118 से 138 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 150 से 175 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.
मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक टीएमसी गठबंधन को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 146-161 सीटें और अन्य के खाते में 6-10 सीटें जा सकती हैं. कांग्रेस और लेफ्ट का खाता खुलता नहीं दिख रहा है.
पीपुल्स पल्स के मुताबिक टीएमसी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. टीएमसी गठबंधन को 177-187 सीटें, बीजेपी को 95-110 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती हैं. जबकि लेफ्ट के खाते में एक सीट तक जा सकती है.
चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. बीजेपी को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि टीएमसी गठबंधन को 130 से 140 सीटें जा सकती हैं. अन्य के खाते में 6-10 सीटें जा सकती हैं. कांग्रेस और लेफ्ट का खाता भी नहीं खुलेगा.
पोल डायरी के मुताबिक टीएमसी गठबंधन को 99-127 सीटें, बीजेपी को 142-171 सीटें, कांग्रेस को 3-5 सीटें, लेफ्ट को 2-3 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में एक सीट तक जा सकती है.
जनमत पोल्स के मुताबिक टीएमसी गठबंधन को 195 से 205 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी को 80 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 1-3 सीटें, लेफ्ट को एक सीट तक मिल सकती है. अन्य के खाते में 3-5 सीटें जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें: