scorecardresearch

यूपी चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग पर फैसला कब तक? क्या है सहयोगी दलों का प्लान

यूपी चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है. एनडीए में नवंबर-दिसंबर तक सीट शेयरिंग का फैसला संभव है. बीजेपी के सहयोगी दलों की नजर उन सीटों पर है, जहां बीजेपी लंबे समय से कमजोर है.

Advertisement
NDA Leaders NDA Leaders

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है. बीजेपी ने 403 सीटों को लेकर अपना संभावित प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 300 से ज्यादा सीटों पर खुद चुनाव लड़ सकती है, जबकि सहयोगी दलों को करीब 70 से 80 सीटें देने की तैयारी है.

NDA में सीट बंटवारा कब तक?
NDA में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ बातचीत का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है. पश्चिमी यूपी में RLD, पूर्वांचल में निषाद पार्टी और सुभासपा, जबकि काशी-मिर्जापुर क्षेत्र में अपना दल-S को प्राथमिकता मिल सकती है.

  • बीजेपी 300+ सीटों पर लड़ सकती है चुनाव
  • सहयोगियों को 70-80 सीटें मिलने की संभावना
  • 20-30 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी, सहयोगी दल का सिंबल संभव
  • RLD, निषाद पार्टी, सुभासपा और अपना दल-S को सीटें
  • नवंबर-दिसंबर तक सीट शेयरिंग पर फैसला संभव

सहयोगी दलों की किन सीटों पर नजर-
सहयोगी दल भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावा करने की तैयारी में हैं. खास तौर पर उन सीटों पर फोकस है, जहां बीजेपी लंबे समय से कमजोर रही है या कभी जीत नहीं सकी.

2022 में बीजेपी ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सहयोगी दलों को 27 सीटें दी थीं. इस बार RLD और सुभासपा भी NDA का हिस्सा हैं, ऐसे में सीटों की संख्या और बंटवारे को लेकर सहयोगी दलों की मांग बढ़ सकती है.

विपक्ष का एनडीए पर हमला-
विपक्ष ने NDA के सीट बंटवारे को लेकर हमला बोला है. सपा और कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन को कमजोर बताते हुए दावा किया कि सहयोगी दलों के बीच मतभेद हैं. अब नजर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच होने वाली बैठकों पर है. अंतिम सीट बंटवारे से पहले कई दौर की बातचीत होगी और साल के अंत तक तस्वीर साफ होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: