Ajay Rai
Ajay Rai
मथुरा में 'पंचायत आजतक' के 'यूपी से निकलेगा विपक्ष का रास्ता' में यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 लड़ने का ऐलान किया. इसके साथ ही अजय राय ने तमाम मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी.
2027 का चुनाव जरूर लड़ूंगा- अजय राय
चुनाव लड़ने के सवाल पर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बनारस हमारा घर है, हम उसे कैसे भूल जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं डंके की चोट पर चुनाव लड़ूंगा. पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि मैंने कई बार चुनाव जीता. पिंडरा की जनता हमारे साथ खड़ी है. पिंडरा से चुनाव लड़ूंगा.
कांग्रेस की ताकत बढ़ रही है- अजय राय
अजय राय ने कहा कि साल 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की. मैंने बनारस में प्रधानमंत्री के खिलाफ 7 राउंड चुनाव हराया. लेकिन चुनाव आयोग ने साढ़े 12 बजे के बाद वेबसाइट से अपडेट हटा दिया. इसके बाद 4 बजे अनाउंस होता है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव जीत गए. हर राउंड में कौन आगे था? इसका अपडेट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिखाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि कांग्रेस की ताकत लगातार बढ़ रही है.
बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने पर क्या बोले अजय राय-
अजय राय बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और जीत चुके हैं. इस ह्दय परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस सीट से मैं जीता हूं, वहां साल 1952 से लेकर 1996 तक ना जनसंघ और ना ही बीजेप को जीत मिली है. पहली बार बीजेपी को 1996 में उस सीट पर जीत मिली. वो अजय राय का व्यक्तिगत चुनाव था. मैंने लगातार वहां पर मेहनत करके वहां के लोगों का दिल जीतकर आया.
अजय राय ने कहा कि अब बीजेपी अटल बिहारी वाजपेयी की बीजेपी नहीं है. उस समय कार्यकर्ताओं का भरोसा था. लेकिन जिस दिन गुजरात की कंपनी की सरकार चलने लगी, उस दिन कार्यकर्ताओं का महत्व खत्म हो गया. उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं का महत्व खत्म हो गया तो अजय राय ने बीजेपी को छोड़ दिया.
कॉरिडोर के नाम पर लोगों को उजाड़ा- अजय राय
अजय राय ने कहा कि कॉरिडोर के नाम पर लोगों को उजाड़ रहे हैं. मंदिरों को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बनारस का वट वृक्ष कहां गया? काशी का विनाश कर दिया. उन्होंने कहा कि ये लोग मथुरा को भी बर्बाद कर देंगे.
ये भी पढ़ें: