scorecardresearch

Bengal Election Results 2026: 3 से 77... अब बंगाल में बीजेपी का पूरी तरह से खिला कमल, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी सत्ता से बेदखल

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बना रही है. विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी को 77 सीटों पर विजय मिली थी. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिख रही है. 

Bengal Election Results 2026 Bengal Election Results 2026

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड जीत दर्ज कर पश्चिम बंगाल में 15 सालों के बाद ममता बनर्जी के किले को ढाह दिया है. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से बेदखल कर सरकार बना रही है. पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के रुझान आने के बाद यह तय हो गया है कि बंगाल से सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विदाई तय है.

रुझानों में बीजेपी 193 सीटों पर आगे है तो टीएमसी 95 सीटों पर सिमटती दिख रही है. कांग्रेस फिर एक बार खाता खोलने में नाकाम दिख रही है. विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली थी. इसके बाद विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी को 77 सीटों पर विजय मिली थी. इस बार भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी बंगाल के शख्स को ही इस प्रदेश की कमान सौंपेगी.

पहली बार बंगाल में इस चुनाव में बीजेपी का खुला था खाता 
आपको मालूम हो कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ था. यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों का बहुमत हासिल करना जरूरी है. बंगाल में बीजेपी की जीत और टीएमसी की हार का प्रभाव सिर्फ इस राज्य तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि देश की सियासत पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा.

विधानसभा चुनाव 2021 में ममता की पार्टी टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. उधर, भाजपा 77 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी. वोट प्रतिशत की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस को 44.91% और भारतीय जनता पार्टी को 38.15% वोट मिले थे. इस तरह दोनों पार्टियों के बीच लगभग 6.5 फीसदी वोट का अंतर रहा था. इसी वोट मार्जिन की वजह से ममता बनर्जी को दो तिहाई बहुमत मिला था. आपको मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी का पहली बार जीत का खाता विधानसभा चुनाव 2016 में खुला था, जब बीजेपी 3 सीटें जीतने में सफल हुई थी. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह 
पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत खबरों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर कमला भोग मिठाई व झाल मुड़ी बांटी गईं. इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए.