scorecardresearch
मनोरंजन

सस्पेंस, मर्डर और चौंकाने वाले ट्विस्ट... नेटफ्लिक्स की ये 5 सीरीज आपका दिमाग घुमा देंगी, एक बार शुरू की तो खत्म किए बिना नहीं रुकेंगे

Netflix thriller series
1/6

अगर आपको ऐसी वेब सीरीज पसंद हैं जिनमें हर एपिसोड के बाद नया ट्विस्ट मिले और आखिर तक सस्पेंस बना रहे, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये थ्रिलर सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर कहानियां मशहूर लेखक हार्लन कोबेन की किताबों पर आधारित हैं.

1. I Will Find You (2026)
2/6

1. I Will Find You (2026)
यह सीरीज एक ऐसे पिता की कहानी है जिसे अपने बेटे की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया जाता है. लेकिन कुछ साल बाद उसे पता चलता है कि उसका बेटा शायद जिंदा है. इसके बाद वह सच्चाई जानने के लिए हर खतरा उठाने को तैयार हो जाता है. कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आते हैं जो हर एपिसोड के साथ रोमांच बढ़ाते हैं. अगर आपको इमोशनल और सस्पेंस से भरपूर थ्रिलर पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखें.
 

2. Safe (2018)
3/6

2. Safe (2018)
इस सीरीज में माइकल सी. हॉल ने एक डॉक्टर और अकेले पिता का किरदार निभाया है. उसकी 16 साल की बेटी अचानक गायब हो जाती है, जिसके बाद वह उसे खोजने निकलता है. जांच के दौरान उसे अपने पड़ोसियों और करीबियों के कई ऐसे राज़ पता चलते हैं, जिनकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

 Missing You (2025)
4/6

3. Missing You (2025)
इस पांच एपिसोड की मिनी सीरीज की कहानी डिटेक्टिव कैट डोनोवन के इर्द-गिर्द घूमती है. उसका मंगेतर 11 साल पहले अचानक गायब हो गया था. एक दिन उसे डेटिंग ऐप पर उसी जैसा दिखने वाला शख्स नजर आता है, जिसके बाद वह पुराने रहस्यों की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है. कम एपिसोड होने की वजह से इसे एक ही बार में आसानी से देखा जा सकता है.

His & Hers (2026)
5/6

4. His & Hers (2026)
यह सीरीज एक छोटे से शहर में हुई हत्या की गुत्थी पर आधारित है. कहानी की मुख्य किरदार एना, जो पहले न्यूज रिपोर्टर थी, इस केस की जांच में जुट जाती है क्योंकि उसका इस मामले से पुराना संबंध होता है. दूसरी ओर उसका अलग रह रहा पति जैक एक डिटेक्टिव है और वही इस केस की आधिकारिक जांच कर रहा है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर किरदार के छिपे हुए राज़ सामने आते हैं और असली कातिल का पता लगाना मुश्किल होता जाता है.

Fool Me Once (2024)
6/6

5. Fool Me Once (2024)
यह सीरीज एक ऐसी महिला की कहानी है जिसके पति की हत्या हो चुकी होती है. लेकिन एक दिन वह अपने घर के नैनी कैमरे में उसी पति को जिंदा देख लेती है. इसके बाद वह यह जानने की कोशिश करती है कि आखिर सच क्या है. कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखते हैं.