scorecardresearch
मनोरंजन

Janhvi Kapoor Black Lehenga: दोस्त की शादी में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, 1.5 लाख के ब्लैक लहंगे में दिखा उनका रॉयल लुक

दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में पहुंची जाह्नवी
1/5

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने ट्रडिशनल और ग्रेसफूल लुक के लिए जानी जाती है. फैंस उस वक्त जाह्नवी को देखते रह गए, जब वह अपनी एक दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में पहुंची. जाह्नवी कपूर ने ऐसा लुक कैरी किया कि हर किसी की नजर उन पर ही ठहर गई. ब्लैक लहंगे और मल्टीकलर चोली में उनका ट्रेडिशनल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
 

लहंगे की कीमत 1.5 लाख रुपए
2/5

जाह्नवी ने करीब 1.5 लाख रुपये की कीमत वाला ब्लैक लहंगा पहना, जिसे डिजाइनर रिम्पल एंड हरप्रीत ने तैयार किया है. रंग-बिरंगी कढ़ाई वाली चोली ने उनके पूरे लुक को और भी रॉयल बना दिया.
 

कमाल का डिजाइन
3/5

उनके लहंगे के दुपट्टे पर फ्लोरल और बर्ड मोटिफ्स बनाए गए थे. पूरे आउटफिट में भारतीय कारीगरी के साथ मुगल इनले वर्क और मिनिएचर पेंटिंग्स से प्रेरित डिजाइन देखने को मिला.
 

मेकअप भी कमाल का रहा
4/5

सॉफ्ट ग्लॉसी मेकअप, खुले वेवी बाल और छोटी लाल बिंदी ने जाह्नवी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. झुमकों, हाथफूल और चूड़ियों ने उनके एथनिक लुक को और भी हॉट बना दिया.
 

जाह्नवी ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल कैरी किया
5/5

इस लुक में जाह्नवी ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का ऐसा मेल दिखाया कि फैंस उनकी तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पाए. शादी में उनका यह अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा.