scorecardresearch
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव के फैंस पर भड़कीं एक्ट्रेस अंजना सिंह, कैमरे पर दिखाई चप्पल

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
1/7

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा है. मशहूर सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह की खूब चर्चा हो रही है. अंजना सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक वीडियो पोस्ट करके खेसारी लाल यादव और उनके फैंस को निशाना बना रही हैं. अंजना ने एक वीडियो में चप्पल भी दिखाया और खेसारी के फैंस को सुधरने की धमकी दी.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
2/7

अंजना सिंह ने वीडियो में कहा कि अगर खेसारी लाल यादव इतने बड़े स्टार हैं तो खुद सामने आएं और जवाब दें.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
3/7

अंजना ने कहा कि बताओ कहां मिलोगे? वहीं से मुंह लाल कर देंगे. ठकुराइन हूं मैं. किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं हूं.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
4/7

अंजना सिंह ने कैमरे पर चप्पल दिखाया और खेसारी लाल यादव के फैंस को चुनौती दी. अंजना का दावा है कि उनको लगातार धमकी मिल रही है. खेसारी के फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
5/7

अंजना सिंह ने बांगुर नगर के ऑफिस का एक किस्सा बताया. उनका कहना था कि खेसारी की पत्नी चंदा यादव ने एक्टर को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
6/7

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब अंजना ने एक पॉडकास्ट में कहा कि खेसारी यादव कुछ भी बोल देते हैं. शब्दों की कमी के कारण वो कहना कुछ और चाहते हैं, लेकिन कह कुछ और देते हैं.

Actress Anjana Singh (Photo: Instagram/anjana_singh_)
7/7

अंजना के इस बयान के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे. इसी का जवाब अंजना सिंह ने सोशल मीडिया पर दिया है.