scorecardresearch
मनोरंजन

Christopher Nolan की The Odyssey रिलीज, ये हैं वो 5 वजह जो इस फिल्म को बनाते हैं मस्ट वॉच

The Odyssey
1/5

ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'The Odyssey' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. होमर के मशहूर महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म सिर्फ एक पौराणिक कहानी नहीं, बल्कि एक्शन, इमोशन, युद्ध, नैतिकता और इंसानी संघर्ष का शानदार मिक्सचर है. करीब तीन घंटे लंबी इस फिल्म में मैट डेमन, ऐनी हैथवे और टॉम हॉलैंड जैसे सितारों ने दमदार अभिनय किया है.

The Odyssey
2/5

मैट डेमन ने ओडीसियस के किरदार में डाली जान
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मैट डेमन की परफॉर्मेंस है. उन्होंने ग्रीक योद्धा ओडीसियस के किरदार को सिर्फ एक बहादुर योद्धा नहीं, बल्कि दुविधाओं से जूझते इंसान के रूप में पेश किया है. ट्रोजन युद्ध जीतने के बाद अपने घर लौटने के लिए ओडीसियस को लगभग 10 साल तक समुद्र, राक्षसों, देवताओं और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस सफर में वह कई कठिन फैसले लेता है, जिनका बोझ पूरी फिल्म में उसके चेहरे और अभिनय में साफ नजर आता है.
 

The Odyssey
3/5

एक्शन और विजुअल्स बनाते हैं फिल्म को खास
क्रिस्टोफर नोलन ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े पर्दे पर भव्यता दिखाने में उनका कोई मुकाबला नहीं है. फिल्म के युद्ध, समुद्री सफर और तलवारबाजी वाले दृश्य IMAX स्क्रीन के लिए बनाए गए हैं. विशाल समुद्र, ऊंची चट्टानें और युद्ध के दृश्य दर्शकों को कहानी का हिस्सा बना देते हैं. सबसे खास बात यह है कि नोलन ने ज्यादातर दृश्यों में प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया है. ट्रोजन हॉर्स से सैनिकों का बाहर निकलना और ट्रॉय का युद्ध फिल्म के सबसे शानदार सीक्वेंस में शामिल हैं.
 

The Odyssey
4/5

स्टारकास्ट ने छोटे रोल में भी छोड़ी छाप
फिल्म में कई बड़े कलाकार हैं, लेकिन कहानी का केंद्र ओडीसियस ही है. ऐनी हैथवे ने उनकी पत्नी पेनेलोप का मजबूत किरदार निभाया है. वह सिर्फ इंतजार करने वाली पत्नी नहीं, बल्कि अपने राज्य और परिवार को संभालने वाली समझदार रानी के रूप में नजर आती हैं. टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस बने हैं. हालांकि उनका किरदार थोड़ा छोटा है, लेकिन उन्होंने अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाई है. इसके अलावा रॉबर्ट पैटिनसन, सामंथा मॉर्टन, जेंडाया, लुपिता न्योंगो और जॉन लेगुइजामो जैसे कलाकार भी अपने-अपने किरदारों में प्रभाव छोड़ते हैं.
 

The Odyssey
5/5

कहानी सिर्फ युद्ध की नहीं, इंसानियत की भी है
फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी कहानी कहने का तरीका है. नोलन ने अपनी पहचान के मुताबिक कहानी को फ्लैशबैक और अलग-अलग समय के घटनाक्रम के जरिए पेश किया है. शुरुआत थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन इसके बाद फिल्म लगातार दर्शकों को बांधे रखती है. अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो देख डालिए.