scorecardresearch
मनोरंजन

'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' बीमार दिखने पर उठे सवालों के बीच सलमान खान का जवाब, नई तस्वीरों में दिखे पहले से ज्यादा फिट

Salman Khan
1/5

मुंबई में एक इवेंट के दौरान सलमान खान का बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वायरल वीडियो में वो काफी दुबले नजर आए, जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया. इन चर्चाओं के बीच सलमान ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'

सलमान खान
2/5

नई तस्वीरों में दिखे रिलैक्स और कॉन्फिडेंट
सलमान खान ने अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह कैमरे के सामने पहले की तुलना में ज्यादा फिट और आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं. खास बात यह रही कि तस्वीरों में उनका लुक उस वायरल वीडियो से काफी अलग दिखा, जिसमें उन्हें कमजोर और दुबला बताया जा रहा था.

सलमान खान
3/5

सलमान के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किया- एक यूजर ने लिखा, इतनी सुबह-सुबह कैसे उठ गए भाईजान, एक यूजर ने लिखा- थोड़ा जल्दी जल्दी अपडेट किया कीजिए..शेर बूढ़ा भले हो गया हो लेकिन वो स्वैग हमेशा रहेगा. 

सलमान खान
4/5

दरअसल मुंबई में हुए एक इवेंट के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलमान की सेहत को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं. कई यूजर्स ने कहा कि वह पहले से काफी दुबले दिख रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'सलमान बीमार लग रहे हैं, भगवान उन्हें स्वस्थ रखे.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें कोई हेल्थ प्रॉब्लम लग रही है, क्योंकि वह ठीक से चलते हुए भी नजर नहीं आ रहे थे. एक अन्य फैन ने लिखा कि उनकी आंखों में थकान साफ दिखाई दे रही है और फिल्मों में अकेले 50 लोगों से लड़ने वाले 'भाई' का वही पुराना औरा अब नजर नहीं आ रहा.
 

सलमान खान
5/5

जल्द रिलीज होगी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे. हाल ही में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही है.