हर साल की तरह इस बार भी Aishwarya Rai Bachchan ने Cannes Film Festival 2026 में अपने स्टाइल और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया. फैंस काफी समय से उनके पहले लुक का इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी होने लगी थी कि शायद ऐश्वर्या इस बार Cannes का हिस्सा नहीं बनेंगी. लेकिन जैसे ही वह अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, सभी अफवाहों पर विराम लग गया.
Cannes रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर Amit Aggarwal का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत ब्लू गाउन पहना. इस गाउन का मरमेड स्टाइल और चमकदार दुपट्टा उनके लुक को बेहद खास बना रहा था. उनका यह आउटफिट मॉडर्न और रॉयल दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन नजर आया. डिजाइनर ने इस खास ड्रेस का नाम 'Luminara' रखा. इसे रोशनी और पॉजिटिव एनर्जी की थीम पर तैयार किया गया था. यही वजह है कि ऐश्वर्या का पूरा लुक काफी अलग और आकर्षक दिखाई दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल की सिग्नेचर “क्रिस्टल वेन” एम्ब्रॉयडरी में ये मास्टरपीस बनाने में 1,500 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा है. गाउन को किसी मशीन नहीं, बल्कि हाथ से तैयार किया गया है. हजारों चमकते क्रिस्टल्स को बारीकी से सजाया गया है. मोहित राय ने ऐश्वर्या को स्टाइल किया, उन्होंने एक सर्प-प्रेरित नेकलेस पहना था, जिसमें डायमंड और ब्लू सफायर जड़े थे, साथ में बोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स भी थीं जिन्होंने लुक को और शाही टच दिया.
Eva Longoria के साथ दिखी खास बॉन्डिंग
इस दौरान ऐश्वर्या अपनी दोस्त और हॉलीवुड स्टार Eva Longoria के साथ भी नजर आईं. दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में कई पोज दिए. दोनों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.
मेकअप और जूलरी ने बढ़ाया ग्लैमर
ऐश्वर्या ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में स्टाइल किया था. साथ ही पिंक टोन मेकअप, हल्का आईशैडो और ब्राउनिश रेड लिपस्टिक उनके लुक को और खूबसूरत बना रहे थे. डायमंड जूलरी और ब्लू स्टोन वाले नेकपीस ने उनके स्टाइल में ग्लैमर का तड़का लगा दिया. रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने पैपराजी को नमस्ते किया, फ्लाइंग किस दिए और फिंगर हार्ट बनाकर फैंस को खुश कर दिया. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बता दें कि, ऐश्वर्या राय का Cannes से खास रिश्ता रहा है. उन्होंने साल 2002 में Devdas के प्रीमियर के दौरान Cannes में डेब्यू किया था. उस समय उनके साथ Shah Rukh Khan और निर्देशक Sanjay Leela Bhansali भी मौजूद थे. तब से लेकर आज तक ऐश्वर्या हर साल अपने शानदार लुक्स से Cannes में भारत का नाम रोशन करती आ रही हैं.