मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज और फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह सफेद बाथरोब में बेहद रिलैक्स और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं.
इन तस्वीरों में मलाइका धूप का मजा लेते हुए लक्जरी लाउंज एरिया में पोज देती दिखाई दे रही हैं. बिना मेकअप और मिनिमल स्टाइलिंग के भी उनका ग्लो और फिट बॉडी साफ नजर आ रही है. 52 की उम्र में भी उनकी फिटनेस और एनर्जी ने फैंस को हैरान कर दिया है
मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और वर्कआउट रूटीन को लेकर जानी जाती हैं. योग, जिम और स्ट्रिक्ट डाइट के जरिए उन्होंने खुद को जिस तरह फिट रखा है. यही वजह है कि जब भी उनकी तस्वीरें सामने आती हैं फैंस नजरें नहीं हटा पाते हैं.
फैंस के साथ-साथ कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी तारीफ करते हुए कहा कि मलाइका बढ़ती उम्र के साथ और ज्यादा कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश होती जा रही हैं.
हालांकि हाल के दिनों में मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बाद उनका नाम हर्ष मेहता के साथ भी जोड़ा गया, हालांकि इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.