Urvashi Rautela एक बार फिर Cannes 2026 में अपने शानदार और बेहद महंगे लुक को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका रेड कार्पेट लुक करीब 155.87 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1491 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. फैशन मीडिया इसे Cannes इतिहास का सबसे महंगा लुक बता रहा है. उर्वशी के इस ग्लैमरस अंदाज ने सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हर जगह हलचल मचा दी है.
पांच साल में तैयार हुआ खास गाउन
उर्वशी का यह खास गाउन वियतनाम के मशहूर फैशन हाउस JoliPoli Couture ने तैयार किया है. यह ब्रांड अपने भारी क्रिस्टल वर्क और अलग तरह के डिजाइन के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस गाउन को बनाने में पूरे पांच साल लगे. गाउन पर हजारों चमकदार क्रिस्टल लगाए गए हैं, जो कैमरे की फ्लैश पड़ते ही हीरे जैसी चमक देते हैं. इसी वजह से उनका पूरा लुक बेहद रॉयल और ग्लैमरस नजर आया.
फाल्कन हेडपीस बना आकर्षण का केंद्र
उर्वशी के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके खास फाल्कन स्टाइल हेडपीस ने खींचा. क्रिस्टल और मेटल से बने इस हेडपीस को तैयार करने में करीब आठ महीने लगे. फैशन एक्सपर्ट्स इसे Cannes 2026 का सबसे यूनिक फैशन मोमेंट बता रहे हैं.
बैग्स ने बढ़ाई चमक
उर्वशी ने अपने लुक के साथ दो खास डिजाइनर बैग भी कैरी किए. पहला बैग मशहूर लग्जरी ब्रांड Judith Leiber का था, जो अपने क्रिस्टल बैग्स के लिए दुनियाभर में फेमस है. दूसरा बैग carousel डिजाइन पर आधारित था, जिसमें घोड़ों की आकृतियां और रंग-बिरंगे क्रिस्टल लगाए गए थे. फैशन लवर्स इस बैग को भी काफी पसंद कर रहे हैं.
2025 में भी बना चुकी हैं रिकॉर्ड
यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने Cannes में इतना महंगा लुक पहना हो. Cannes 2025 में भी उनके आउटफिट की कीमत करीब 155.86 मिलियन डॉलर बताई गई थी. उस समय उन्होंने डिजाइनर Michael Cinco का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था. उनके उस लुक की तुलना Kim Kardashian के चर्चित Met Gala लुक से की गई थी.