scorecardresearch
मनोरंजन

Cannes 2026: आलिया भट्ट ने कान्स रेड कार्पेट पर बिखेरा जादू, गुलाबी गाउन में उतरीं 'ड्रीमी परी', लुक पर अटकी रह गईं नजरें!

Alia Bhatt
1/6

Alia Bhatt इन दिनों 79वें Cannes Film Festival में अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं. 12 मई 2026 को जब आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं. इस साल उन्होंने अपनी सादगी और क्लासिक अंदाज से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कान्स के रेड कार्पेट पर आलिया का जादू कुछ इस कदर चला कि हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जेन फोंडा भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं.

Alia bhatt
2/6

बॉडी फिटेड गाउन में दिखा एक्ट्रेस का जलवा
रेड कार्पेट पर उन्होंने डिजाइनर Tamara Ralph की खूबसूरत कॉउचर ड्रेस पहनी. इस आउटफिट में लंबा ट्रेल और स्टाइलिश स्कार्फ था, जिसने उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बना दिया. उन्होंने अपने लुक को खास ज्वेलरी के साथ पूरा किया. 
 

Alia bhatt
3/6

आलिया ने Amrapali Jewels और Chopard की ज्वेलरी पहनी. एक्ट्रेस ने अपने गले में जो नेकलेस कैरी किया है वो 168.27 कैरेट के रेयर पिंक कोरल से बना है. ये नेकपीस अमरपाली ज्वेल्स का स्पेशल पीस है. 

Alia bhatt
4/6

इसके अलावा आलिया का एक और लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह फ्रेंच रिवेरा थीम वाले हैंड पेंटेड गाउन में नजर आईं. इस खास ड्रेस को स्टाइलिस्ट Rhea Kapoor की टीम ने तैयार किया था. इस आउटफिट की बनावट और प्रिंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. गाउन में कोर्सेट-स्टाइल का बॉडिस यानी चोली वाला हिस्सा है, जिसमें डेलीकेट स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई है. यह डिजाइन आलिया के लुक में थोड़ा मॉर्डन और क्लासिक टच जोड़ रहा है.

Alia bhatt
5/6

'मिनिमल लुक' से जीता दिल
मेकअप की बात करें तो इस लुक के साथ उनका मेकअप ग्लोइंग और लाइट रहा. उनके मेकअप को बहुत ही मिनिमल और फ्रेश रखा गया. लिप्स में उन्होंने न्यूड-पिंक लिपस्टिक लगाई. आंखों पर हल्का शिमरी आईशैडो और गालों पर गुलाबी ब्लश का टच दिया, जिसने उनके चेहरे की नेचुरल चमक को और बढ़ा दिया.

Alia bhatt
6/6

नई फिल्म की तैयारी में आलिया
बता दें कि, आलिया भट्ट जल्द ही नए प्रोजेक्ट ‘Don’t Be Shy’ में नजर आएंगी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसे Sreeti Mukerji बना रही हैं. फिल्म Prime Video पर रिलीज होगी. इस फिल्म को आलिया अपनी बहन Shaheen Bhatt के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी कर रही हैं.