scorecardresearch
मनोरंजन

ये तस्वीरें कुछ खास है! भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच खत्म हो गया मनमुटाव

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
1/6

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दो दिग्गज एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे के बीच काफी समय से सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें आती रहती थी. लेकिन अब दोनों में सबकुछ ठीक होने की खबरें हैं. अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आम्रपाली दुबे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
2/6

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की तस्वीरें इस बात के संकेत हैं कि दोनों एक्ट्रेस के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं. दोनों ने अपनी पुरानी दुश्मनी को भुला दिया है.

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
3/6

काफी समय बाद आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह एक साथ दिखाई दी है. दोनों का साथ आना भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी पॉजिटिव माना जा रहा है.

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
4/6

दोनों एक्ट्रेस ने साथ में कई फोटोज क्लिक की है. अक्षरा सिंह ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया. आम्रपाली दुबे ने इसपर प्यार वाला इमोजी कमेंट किया है.

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
5/6

अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे के रिश्तों में उस समय दरार आया था, जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते खत्म हुए थे. माना जा रहा था कि उसके बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी.

Amrapali Dubey and Akshara Singh (Photo/@singhakshara)
6/6

इससे पहले दोनों एक्ट्रेस के बीच काफी अच्छी बॉन्ड्रिंग थी. दोनों में गहरी दोस्ती थी. दोनों के बीच बहन जैसा प्यार था.