scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Cristiano Ronaldo Wedding: रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से की शादी, रिंग की फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

Cristiano Ronaldo Wedding
1/6

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर्स में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है. दोनों ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के कास्केस में एक निजी समारोह में शादी की. शादी में सिर्फ उनके पांच बच्चे और करीबी परिवार के लोग शामिल हुए.

Cristiano Ronaldo Wedding
2/6

रिंग की फोटो शेयर कर किया शादी का ऐलान
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर रिंग पहने हाथों की तस्वीर शेयर कर शादी की जानकारी दी. फोटो में जॉर्जिना सफेद ड्रेस में नजर आईं. रोनाल्डो ने तस्वीर के साथ सिर्फ C❤️G लिखा. इसी पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने फैंस को शादी की खुशखबरी दी.

Cristiano Ronaldo Wedding
3/6

2016 में गुच्ची स्टोर में हुई थी पहली मुलाकात

रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी साल 2016 में मैड्रिड से शुरू हुई थी. दोनों की मुलाकात एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं. पहली मुलाकात के बाद दोनों करीब आते गए और जल्द ही रिलेशनशिप में आ गए. जॉर्जिना ने रोनाल्डो के साथ अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े कई पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

Cristiano Ronaldo Wedding
4/6

2025 में हुई थी सगाई
रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में अपनी सगाई का ऐसान किया था. जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी डायमंड रिंग की तस्वीर शेयर की थी. इसके करीब एक साल बाद दोनों ने शादी कर ली. दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनके परिवार में पांच बच्चे हैं. शादी में भी बच्चों और करीबी परिवार को ही शामिल किया गया.
 

Cristiano Ronaldo Wedding
5/6

कास्केस में हुई प्राइवेट शादी

रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी पुर्तगाल के तटीय शहर कास्केस में हुई. यह शहर राजधानी लिस्बन के पास स्थित है. दोनों ने शादी को बेहद निजी रखा और किसी बड़े समारोह का आयोजन नहीं किया. दुनियाभर में फैंस की नजरें इस शादी पर थीं, लेकिन कपल ने समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी लोगों को शामिल कर इसे खास और निजी बनाए रखा.

Cristiano Ronaldo Wedding
6/6

रोनाल्डो का शानदार फुटबॉल करियर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर में मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस जैसे बड़े क्लबों के लिए खेला है. फिलहाल वे सऊदी प्रो लीग के क्लब अल-नस्र से जुड़े हैं. 2026 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया. वहीं जॉर्जिना रोड्रिग्ज मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं.