scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

3 बच्चों की मां बनीं मिसेज बिहार 2026, शादी के 17 साल बाद पहली कोशिश में सोनी गुप्ता को मिली सफलता

Mrs Bihar 2026
1/8

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली सोनी गुप्ता ने शादी के 17 साल बाद पहली बार ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने वाली ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पटना के पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित विवाश्री ‘मिसेज बिहार 2026’ प्रतियोगिता में सोनी ने करीब 100 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर लिया.

Mrs Bihar 2026
2/8

सोनी गुप्ता को मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल ने ‘मिसेज बिहार 2026’ का क्राउन पहनाया. वहीं, आइसब्रेकर ओसियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने उन्हें 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की. प्रतियोगिता में नेहा डेन फर्स्ट रनर-अप और ज्योति पाठक सेकेंड रनर-अप रहीं.

Mrs Bihar 2026
3/8

तीन बच्चों की मां, स्कूल की डायरेक्टर-
सोनी गुप्ता तीन बच्चों की मां हैं और मुजफ्फरपुर के शांति निकेतन स्कूल की डायरेक्टर हैं. उनके पति पेशे से डॉक्टर हैं. सोनी के मुताबिक, उन्हें प्रतियोगिता की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी. शुरुआत में पति ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी, लेकिन बाद में परिवार ने उनके सपने को समझा और पूरा सहयोग दिया.

Mrs Bihar 2026
4/8

इसके बाद सोनी ने प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की. तीन बच्चों की जिम्मेदारी, परिवार और स्कूल के संचालन के बीच उन्होंने 15 दिनों का ग्रूमिंग सेशन किया. इस दौरान व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति और संप्रेषण कौशल पर विशेष प्रशिक्षण लिया.

Mrs Bihar 2026
5/8

पहली कोशिश में ही जीता खिताब-
सोनी ने शादी के 17 साल बाद पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया और पहली ही कोशिश में ‘मिसेज बिहार 2026’ का खिताब जीत लिया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंच संचालन और कम्युनिकेशन स्किल के आधार पर किया गया.
 

Mrs Bihar 2026
6/8

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल, शादाब शमी, ऐश्वर्या राज और प्रकेश सिंह शामिल थे.

Mrs Bihar 2026
7/8

अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने का सपना-
खिताब जीतने के बाद सोनी गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए नई शुरुआत है। वह आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहती हैं. इसके साथ ही फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने की भी उनकी इच्छा है. उनका सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है.

Mrs Bihar 2026
8/8

सोनी की कहानी उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. उन्होंने साबित किया कि उम्र या पारिवारिक जिम्मेदारियां सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकतीं.