scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Happy Birthday Raveena Tandon: 21 साल की उम्र में दो बेटियों को लिया गोद, 'मस्त-मस्त गर्ल' नाम से हुईं मशहूर, जानिए रवीना टंडन के किस्से

Happy Birthday Raveena Tandon
1/8

90 के दशक में जब रवीना टंडन का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' सिनेमाघरों में गूंजा, तो उन्हें एक नया नाम मिल गया- 'मस्त-मस्त गर्ल'. अपनी खूबसूरती और दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली रवीना ने फिल्मों में कई तरह के किरदार निभाए. 21 साल की उम्र में दो बेटियों को गोद लेने से लेकर कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़ने और पद्मश्री पाने तक, रवीना की जिंदगी कई दिलचस्प पड़ावों से गुजरी है.

Happy Birthday Raveena Tandon
2/8

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1972 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था. उनके पिता रवि टंडन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक थे. घर में फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा रहता था.

Happy Birthday Raveena Tandon
3/8

पिता रवि और मां वीणा के नाम से बना रवीना
रवीना टंडन का नाम उनके माता-पिता के नाम को मिलाकर बनाया गया है. उनके पिता का नाम रवि टंडन और मां का नाम वीणा था. दोनों के नाम से 'रवीना' बना. दिलचस्प बात यह है कि घर में उन्हें प्यार से 'मुनमुन' भी बुलाया जाता है. उनके पिता फिल्म निर्देशक थे, इसलिए रवीना का फिल्मों से जुड़ाव बचपन से ही रहा.

Happy Birthday Raveena Tandon
4/8

मॉडलिंग से शुरू हुआ करियर, पहली फिल्म में सलमान खान के साथ किया काम
रवीना ने अपने करियर की शुरुआत एक पब्लिक रिलेशन एजेंसी में इंटर्न के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 1991 में फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आए. फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया और उन्हें फिल्मफेयर का लक्स न्यू फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला. इसके बाद रवीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Happy Birthday Raveena Tandon
5/8

'मस्त-मस्त गर्ल' से बनीं 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस
रवीना 90 के दशक की व्यस्त अभिनेत्रियों में शामिल थीं. ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘लाडला’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया. फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ इतना लोकप्रिय हुआ कि रवीना को ‘मस्त-मस्त गर्ल’ कहा जाने लगा. उन्होंने अपनी अदाकारी और डांस से अलग पहचान बनाई.

Happy Birthday Raveena Tandon
6/8

21 साल की उम्र में दो बेटियों को लिया गोद
रवीना की जिंदगी का एक खास पहलू उनका मां बनने का फैसला भी है. साल 1995 में, महज 21 साल की उम्र में उन्होंने पूजा और छाया नाम की दो बेटियों को गोद लिया था. उस समय पूजा 11 और छाया 8 साल की थीं. बताया जाता है कि दोनों उनके परिवार से जुड़ी थीं. रवीना ने शादी से पहले ही उनकी परवरिश की जिम्मेदारी संभाली. बाद में उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- बेटी राशा और बेटा रणबीरवर्धन.

Happy Birthday Raveena Tandon
7/8

ग्लैमरस किरदारों से आगे बढ़कर गंभीर भूमिकाएं चुनीं
रवीना ने सिर्फ ग्लैमरस भूमिकाओं तक खुद को सीमित नहीं रखा. ‘शूल’, ‘सत्ता’ और ‘मातृ’ जैसी फिल्मों में उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए. इन फिल्मों में उनके अभिनय को सराहना मिली. उन्होंने दिखाया कि वह मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियों में भी प्रभावी भूमिका निभा सकती हैं.

Happy Birthday Raveena Tandon
8/8

पद्मश्री से सम्मानित हुईं रवीना
भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए रवीना टंडन को साल 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. यह उनके लंबे फिल्मी सफर की अहम उपलब्धियों में से एक है.