scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Kangana Ranaut Meets President Murmu: मनाली के हिडिंबा देवी मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं कंगना रनौत, तस्वीरें वायरल

द्रौपदी मुर्मू से कंगना रनौत की खास मुलाकात
1/5

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे के दौरान कंगना रनौत ने उनसे मुलाकात की. मनाली के हिडिंबा देवी मंदिर में दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आईं.
 

बहांग हेलीपैड पर किया राष्ट्रपति का स्वागत
2/5

राष्ट्रपति मुर्मू के तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बहांग हेलीपैड पर उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति ने मनाली के ऐतिहासिक हिडिंबा मंदिर और अटल टनल का दौरा किया.
 

कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
3/5

कंगना ने कहा कि हिडिंबा देवी मंदिर में राष्ट्रपति के साथ आत्मीय मुलाकात का मौका मिला. उन्होंने राष्ट्रपति के स्नेह, सरलता और गरिमामयी व्यक्तित्व को यादगार बताते हुए इस मुलाकात को अविस्मरणीय बताया.
 

हिमाचली अंदाज में नजर आईं कंगना
4/5

इस खास मौके पर कंगना मैहंदी रंग की हिमाचल की पारंपरिक पोशाक में नजर आईं. उन्होंने सिर पर हरे रंग की पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनी थी, वहीं राष्ट्रपति मुर्मू पिंक और ब्लू रंग की साड़ी में नजर आईं.
 

कंगना बोलीं- हिमाचल के लिए गौरव का पल
5/5

कंगना ने राष्ट्रपति के हिमाचल आने को देवभूमि के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के साथ बिताए ये आत्मीय क्षण उनके लिए हमेशा यादगार रहेंगे.