scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

OTT Release This Week: हॉरर सीरीज 'अधूरा' से लेकर 'इश्क नेक्स्ट डोर' तक, इस वीक देखिए ये शानदार वेब सीरीज

OTT Releases This week
1/5

सिनेमा की दुनिया पूरी तरह से बदल गई है. लोग अब एंटरटेनमेंट के लिए थियेटर से ओटीटी पर शिफ्ट हो गए हैं. दर्शकों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म भी हर वीक कुछ नया रिलीज करने की तैयारी में रहते हैं. चलिए इस वीक ओटीटी रिलीज की लिस्ट जान लेते हैं.

इश्क नेक्स्ट डोर
2/5

इश्क नेक्स्ट डोर
'इश्क नेक्स्ट डोर' 3 जुलाई से जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम होगी. इश्क नेक्स्ट डोर लव ट्राएंगल पर आधारित है. इसमें नताशा भारद्वाज, अभय महाजन, पूरव झा और मृणाल दत्त लीड रोल में हैं.

स्वीट करम कॉफी
3/5

स्वीट करम कॉफी
‘स्वीट करम कॉफी’ 6 जुलाई, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो रिलीज किया जाएगा. इसे पांच भाषाओं में तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन बिजॉय नाम्बियार, कृष्णा मारीमुथु और स्वाति रघुराम ने किया है. इस सीरीज में अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाओं की कहानी दिखाई गए हैं. इस वेब सीरीज से लक्ष्मी ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं.

‘अधूरा’
4/5

‘अधूरा’
अधूरा  7 जुलाई, 2023 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसे अनन्या बनर्जी और गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है. अधूरा' एक हॉरर सीरीज है, जिसमें दो अलग टाइमलाइन की कहानी को दिखाया जाएगा. अधूरा में रसिका दुग्गल, श्रेणिक और इश्वाक सिंह के अलावा राहुल देव, पूजन छाबड़ा, रिजुल रे, जोया मोरानी और साहिल सलाथिया नजर आएंगे.

गुड नाइट
5/5

गुड नाइट
गुड नाइट 3 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. ये फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. विनायक चन्द्रशेखरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक आईटी वर्कर और उसके मंगेतर के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है.