scorecardresearch
Advertisement
मनोरंजन

Top 5 Web Series & Movies: वीकेंड में एन्जॉय के लिए ये रही 5 बेस्ट फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

OTT
1/6

ओटीटी के चाहने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में वीकेंड आते ही OTT पर हलचल बढ़ जाती है. अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया और बेहतरीन देखने के लिए बेताब हैं तो यहां हमने आपके लिए बेस्ट 5 सीरीज और फिल्मों की लिस्ट तैयार की है.  तो आइए, बिना देर किए लिस्‍ट देखते हैं और अभी तय कर लेते हैं कि इस वीकेंड क्‍या देखने का प्‍लान बनता है.

लस्ट स्टोरीज 2
2/6

लस्ट स्टोरीज 2
नेटफ्लिक्स पर लस्ट स्टोरीज का सीजन 2 स्ट्रीम हो रहा है. इसमें तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर, विजय वर्मा, काजोल और नीना गुप्ता जैसे सितारे हैं. Lust Stories के पहले पार्ट को दर्शकों ने बहुत सराहा था, इसलिए इसके दूसरे पार्ट से भी लोगों की उम्मीदें पहले से ही बहुत ज्यादा थीं.

शैतान
3/6

शैतान
डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही ‘शैतान’ ‘शैतान’ अपने टैगलाइन को पूरी तरह से जस्टिफाई करती सीरीज है. कहानी में एक के बाद एक कई कोल्‍ड-ब्‍लडेड मर्डर हो रहे हैं. शो में दिखाया गया है कि जो किसी के लिए अपराध हो सकता है, वो किसी और के लिए अस्तित्व का सवाल भी हो सकता है. वीकेंड में देखने के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है. 

यू टर्न
4/6

यू टर्न
यू टर्न में अलाया फर्नीचरवाला, राजेश शर्मा, आशिम गुलाटी, श्रीधर दुबे और अपूर्व सुमन जैसे कलाकार हैं. 'यू-टर्न' को आरिफ खान ने डायरेक्ट किया है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं.

नाइट मैनेजर
5/6

नाइट मैनेजर
पूर्व नेवी ऑफिसर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती इस सीरीज का दूसरा सूजन भी आप वीकेंड में देख सकते हैं. सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. इसका पहला सीजन खूब पसंद किया गया था.

सोशल करेंसी
6/6

सोशल करेंसी
रिएलिटी शो सोशल करेंसी शो भी इस वीकेंड देखी जा सकती है. इसमें आठ इनफ्लूएंसर्स को शामिल किया गया है. उन्हें मोबाइल फोन के बिना 21 दिन एक विला में गुजारने होंगे.