रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं. आकांक्षा को लेकर खुलासे से शो दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. प्रीमियर नाइट में आकांक्षा ने अपनी लाइफ का एक सच रिवील किया था.
आकांक्षा चमोला ने शो में पति गौरव खन्ना से तलाक के बारे में बताया. आकांक्षा ने कहा कि 10 साल बाद उनकी शादी टूट रही है. वो गौरव से तलाक ले रही हैं.
आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स आकांक्षा के इस खुलासे को पीआर स्टंट बता रहे हैं.
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की शादी साल 2016 में नवंबर महीने में हुई थी.
आंकाक्षा और गौरव के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी. दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी.
शो की एक कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने दावा किया कि एक्ट्रेस आकांक्षा बाइसेक्सुअल हैं.
श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला को आकांक्षा का सीक्रेट रिवील किया था. जिससे आकांक्षा अनजान थी. श्रेया ने सूफी से कहा कि अगर मैं ये बात रिवील करूंगी तो क्या मैं खराब इंसान लगूंगी? सूफी ने कहा- नहीं, ये गेम है. इसके बाद श्रेया ने कहा कि वो बाइसेक्सुअल है.