भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शुक्रवार, 18 जुलाई को साल 2024 की फिल्मों और कलाकारों के लिए विजेताओं के नामों का ऐलान हुआ. इस बार कई बड़े सितारों और फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया. सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम की रही, जिन्हें एक्टिंग के लिए बड़े पुरस्कार मिले.
कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम ने जीता दिल
इस साल बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) का नेशनल अवॉर्ड कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए दिया गया. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए मिला. इसे यामी गौतम के करियर का सबसे बड़ा सम्मान माना जा रहा है. इसके अलावा भी कई अवॉर्ड कई कैटेगरी में मिले.
- स्पेशल मेंशन - चोला डोरा और सुई (हिंदी)
- भद्रा काली नाटकम (मलयालम)
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म- हमसफर (मराठी)
- बेस्ट तेलुगू फिल्म - कमेटी कुल्लु
- बेस्ट तमिल फिल्म - रायन
- बेस्ट मराठी फिल्म - मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी
- बेस्ट ओड़िया फिल्म- लहरी
- बेस्ट मलयालम फिल्म - फेमिनिची फातिमा
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म - मिथिया
- बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म - श्रीकांत
- बेस्ट गुजरती फिल्म - मारान
- बेस्ट गढ़वाली फिल्म- ढोली
- बेस्ट बंगाली फिल्म - चलचित्र एखोन
- बेस्ट असम फिल्म - जुईफूल
- बेस्ट मणिपुरी फिल्म- सुनिता
- बेस्ट कोरियोग्राफी - स्त्री 2 (आज की रात) विजय गांगुली
- बेस्ट लिरिक्स - जाने दो (मनोज मुंतशिर)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन -शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
- बेस्ट मेकअप - पी रवि कुमार (कमेटी कुल्लु)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम - दीपावली नूर और शीतल शर्मा (पुष्पा 2)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - कल्कि 2898 AD (नितिन चौधरी)
- बेस्ट एडिटिंग - मानविर जसरोइतिया
- बेस्ट साउंड डिजाइन - भूल भूलैया 3
- बेस्ट स्क्रीनप्ले राइटर - बांद्रेड्डी सुकुमार (पुष्पा 2)
- बेस्ट डायलॉग राइटर - वेंकी एटलुरी (लकी भास्कर )
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - एडमॉड (लाइफ इन लूम)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक - वैकोम विजयलक्ष्मी (मलयालम)
- बेस्ट मेल प्लेबैक - अभय जोधपुरकर (मराठी)
- बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट - रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब और गीताश्री चक्रवर्ती (ओंको की कोठी)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - सचना नामिदास (महाराजा)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - संजय मिश्रा (भक्षक)
- बेस्ट एक्ट्रेस लीडिंग रोल - यामी गौतम
- बेस्ट एक्टर लीडिंग रोल - कार्तिक आर्यन/ममूटी
- बेस्ट डायरेक्शन - आनंद एल राय (एकता का प्रतिक)
- बेस्ट फीचर फिल्म - आर्टिकल 370
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- राम-नामी (हिंदी)
- बेस्ट आर्ट कल्चर फिल्म- मैं निदा (हिंदी)
- बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म - काकोरी (हिंदी)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - रवि राज मुर्मू
- बेस्ट नॉन फीचर फिल्म - भंगार (मराठी-इंग्लिश)
कैसे चुने गए विजेता?
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में केवल उन फिल्मों को शामिल किया गया, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच CBFC से सर्टिफिकेट मिला था. विजेताओं का चयन 11 मेंबर की जूरी ने किया, जिसकी अध्यक्षता मशहूर फिल्म निर्माता जयराज ने की. जूरी ने देशभर से आई फिल्मों की समीक्षा करने के बाद विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं का चयन किया.