scorecardresearch

रणवीर सिंह के साथ धुरंधर जैसी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म देंगे आदित्य धर? जल्द शुरू होगी शूटिंग

आदित्य धर का ट्रैक रिकॉर्ड भी बेहद मजबूत रहा है. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से लेकर 'धुरंधर' सीरीज तक, उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

Ranveer Singh aditya dhar Ranveer Singh aditya dhar
हाइलाइट्स
  • रणवीर सिंह के साथ फिर धमाका करेंगे आदित्य धर

  • रणवीर सिंह से शुरू हुई बातचीत

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं. खबर है कि वे अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुके हैं और इस बार भी उनकी पहली पसंद रणवीर सिंह हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की जोड़ी 'धुरंधर' के बाद एक बार फिर साथ नजर आ सकती है. हालांकि फिल्म अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर हलचल तेज है.

अगली फिल्म के लिए भी रणवीर से बातचीत
आदित्य धर ने अपनी अगली फिल्म के लिए एक नया और दमदार आइडिया तैयार कर लिया है, जिस पर फिलहाल डेवलपमेंट का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म को मार्च 2027 तक फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी है. इस प्रोजेक्ट को लेकर रणवीर सिंह से शुरुआती बातचीत भी हो चुकी है.

यह फिल्म हाई-कॉन्सेप्ट और बड़े स्केल पर आधारित होगी. आदित्य धर अपनी फिल्मों में दमदार कहानी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में इस प्रोजेक्ट से भी कुछ अलग और बड़ा देखने की उम्मीद की जा रही है. रणवीर सिंह को इस रोल के लिए सबसे फिट माना जा रहा है, क्योंकि उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के विजन से मेल खाती है.

'धुरंधर: द रिवेंज' ने दुनियाभर में 1,780.82 करोड़ रुपये कमाए
वहीं, आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर भी चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. 40 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1,780.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और जल्द ही यह ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन सकती है.

दे चुके हैं कई हिट फिल्में
आदित्य धर का ट्रैक रिकॉर्ड भी बेहद मजबूत रहा है. 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से लेकर 'धुरंधर' सीरीज तक, उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. यही वजह है कि उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. अगर रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है.