Dhurandhar 2
Dhurandhar 2
आदित्य धर जहां एक तरफ अपनी फिल्म Dhurandhar 2 की रिलीज की तैयारी में हैं, जो अब करीब एक महीने दूर बताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म विवादों में घिर गई है. सोमवार को यह खबर सामने आई कि धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios को मुंबई में शूटिंग की अनुमति लेने से ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संगठन All India Cine Workers Association ने सेट पर बार-बार सामने आ रही सुरक्षा लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई.
सुरक्षा को लेकर सख्त बयान
AICWA ने साफ कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले मजदूरों, तकनीशियनों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. संगठन के अनुसार, कई प्रोडक्शन हाउस लंबे समय से जरूरी सुरक्षा नियमों और कानूनी दिशानिर्देशों को नजरअंदाज करते आ रहे हैं. इसी लापरवाही की वजह से हर साल कई कर्मचारी गंभीर हादसों का शिकार होते हैं, जैसे आग लगना, बिजली का झटका या बड़े और भारी सेट का गिरना.
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
AICWA ने बताया कि वह पहले भी राज्य के मुख्यमंत्री और BMC के अधिकारी को लिखित शिकायतें दे चुका है. इन शिकायतों में शूटिंग सेट पर सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी. संगठन ने BMC द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन करते हुए कहा कि कोई भी प्रोडक्शन हाउस कानून से ऊपर नहीं है.
AICWA के अध्यक्ष Suresh Shyamlal Gupta ने भी अधिकारियों से जांच की मांग दोहराई है. उनका कहना है कि लापरवाही करने वालों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, क्योंकि कामगारों की जान को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
शिकायत के बाद BMC की कार्रवाई
India Today की रिपोर्ट के अनुसार, BMC को एक स्थानीय निवासी से शिकायत मिली थी कि शूटिंग के दौरान आग वाली मशालों का इस्तेमाल हो रहा है. यह शूट Dhurandhar The Revenge से जुड़ा बताया गया. मौके BMC द्वारा टीम को बोल कर चेतावनी भी दी गई और साथ ही पुलिस ने पांच आग वाली मशालों को भी जब्त कर लिया गया और कुछ नियम भी बनाए गए.
ये भी पढ़ें