scorecardresearch

भक्ति में लीन दिखे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, एक घंटे तक सुना सत्संग

विराट और अनुष्का सुबह करीब 5:30 बजे वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक सत्संग सुना, दर्शन किए और महाराज जी से निजी तौर पर मुलाकात भी की.

Virat Kohli and Anushka Sharma Virat Kohli and Anushka Sharma
हाइलाइट्स
  • सुबह 5:30 बजे आश्रम पहुंचे, एक घंटे तक रहे मौजूद

  • बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद पहली मुलाकात

पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे. दोनों ने एक घंटे तक सत्संग सुना और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जिनमें यह स्टार कपल जमीन पर हाथ जोड़कर बैठा दिखाई दे रहा है.

सुबह 5:30 बजे आश्रम पहुंचे, एक घंटे तक रहे मौजूद
विराट और अनुष्का सुबह करीब 5:30 बजे वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक सत्संग सुना, दर्शन किए और महाराज जी से निजी तौर पर मुलाकात भी की. खास बात यह रही कि इस बार दोनों ने सार्वजनिक सत्संग में हिस्सा लिया, जहां सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

बिना किसी प्रोटोकॉल के वे अन्य भक्तों के साथ फर्श पर बैठे नजर आए. अनुष्का जहां सिंपल कुर्ता-सेट में दिखीं, वहीं विराट हल्की नीली शर्ट और सफेद पैंट में नजर आए. दोनों के माथे पर तिलक और गले में तुलसी की माला ने उनकी सादगी को और खास बना दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सत्संग के दौरान की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है. एक यूजर ने लिखा, 'आज इंटरनेट की सबसे खूबसूरत तस्वीर.' वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'इनकी सादगी और आस्था इन्हें और भी खूबसूरत बनाती है.'

बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद पहली मुलाकात
यह मुलाकात खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद यह उनकी पहली आध्यात्मिक यात्रा थी. विराट और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी. उनकी बेटी वामिका का जन्म 2021 में हुआ, जबकि बेटे अकाय का जन्म 15 फरवरी 2024 को हुआ था.

विराट-अनुष्का का वृंदावन से खास जुड़ाव
विराट-अनुष्का का वृंदावन से गहरा आध्यात्मिक संबंध रहा है. साल 2025 में भी यह कपल तीन बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचा था. जनवरी 2025 में दोनों बच्चों के साथ आए थे. मई 2025 में विराट द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के अगले दिन भी दोनों भावुक अंदाज में महाराज जी से मिले थे. दिसंबर 2025 में भी उन्होंने मत्था टेका था.