scorecardresearch

Ajaz Khan Controversy: जानें क्यों ट्रोल हो रहे 45 साल के एजाज खान, इस लड़की ने बताई सारी बात, तो लोग हुए गुस्सा

'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी और अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं. नोएडा की रहने वाली एक यंग फीमेल कंटेंट क्रिएटर नियती ने दावा किया है कि एजाज खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज भेजकर 'कॉफी या वाइन' डेट के लिए संपर्क करने की कोशिश की है, जिसके बाद से ही वह ट्रोल होने लगे.

Advertisement
एजाज खान हुए ट्रोल एजाज खान हुए ट्रोल

बिग बॉस फेम अभिनेता एजाज खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. 45 साल के एजाज खान पर एक यंग और अपने से कम उम्र की फीमेल कंटेंट क्रिएटर को सोशल मीडिया पर मैसेज करने और उन्हें कॉफी या वाइन डेट के लिए पूछने पर बवाल तेज हो चुका है. क्रिएटर ने एजाज के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और एक वॉइस नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

नोएडा की नियती को किया था मैसेज
एजाज खान ने नोएडा की रहने वाली नियती को इंस्टाग्राम पर पर्सनल मैसेज किया था. नियती के मुताबिक, बातचीत के दौरान एजाज ने पहले उनसे पूछा कि वह कहां से हैं. जब उन्होंने बताया कि वह नोएडा से हैं, तो एजाज ने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं और पूछा कि क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी.

कॉफी या वाइन के लिए पूछा
नियती ने बताया कि बातचीत जिस दिशा में जा रही थी, वह उसे समझ चुकी थीं. इसके बावजूद उन्होंने बातचीत जारी रखी. इसके बाद कथित तौर पर एजाज ने एक वॉइस नोट भेजा, जिसमें उन्होंने समय होने पर मिलने और साथ में कॉफी या वाइन साथ में पीने की बात पूछी. नियती ने इस पूरी बातचीत को सोशल मीडिया पर सामने रखा. उन्होंने एजाज के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट के साथ एक वॉइस नोट भी शेयर किया. उनका कहना है कि उन्हें यह पूरा मामला काफी अजीब और गलत लगा. नियती ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब उनका अकाउंट भी इतना फेमस नहीं है, तब भी एजाज ने उन्हें मैसेज किया. इसी वजह से उन्हें शक है कि शायद वह दूसरी लड़कियों से भी इसी तरह बात करते होंगे. हालांकि, यह नियती का दावा है.

सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल
नियती के इन दावों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एजाज खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उनकी सोच पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने खुद से काफी कम उम्र की लड़की को डेट के लिए पूछने की कोशिश की, जो शर्मनाक है. वहीं, ज्यादातर लोग नियती के सपोर्ट में भी नजर आए. फिलहाल एजाज खान ने इन आरोपों पर अपनी कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि एजाज खान की उम्र 45 साल है. वह शादीशुदा हैं और एक बच्चे के पिता भी हैं.

पहले भी इन विवादों का हिस्सा रह चुके हैं एजाज खान
एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं. 2018 में उन्हें ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या कथित तौर पर फेक कंटेंट को लेकर भी उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई और FIR की खबरें सामने आ चुकी हैं. अब एक फीमेल कंटेंट क्रिएटर को कथित तौर पर पर्सनल मैसेज कर कॉफी या वाइन के लिए पूछने का मामला सामने आने के बाद एजाज खान एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं.
 

ये भी पढ़ें