भूत बंगला
भूत बंगला
अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर–कॉमेडी भूत बंगला का गाना 'राम जी आके भला करेंगे' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है. आरोप है कि इस गाने की हुक लाइन सत्यजीत रे की 1969 की फिल्म 'गोपी गायन बाघा बायन' के मशहूर गाने 'भूतर राजा दिलो बोर' से मिलती-जुलती है. गाने के रिलीज के बाद से ही लोग गाने के लिरीक्स पर सवाल उठा रहे थे. हालांकि अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुद गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
यह फिल्म पहले 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने बाली थी, लेकिन अब फिल्म का प्रसारण 16 अप्रैल रात 9 बजे से होने वाला है. धुरंधर 2 की तरह इस फिल्म के भी पेड़ प्रीव्यूज शो रखे जाएंगे.
प्रियदर्शन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने सोमवार को इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि गाने में सिर्फ एक अभिव्यक्ति मिलती-जुलती है, लेकिन धुन का इससे कोई लेना-देना नहीं है.
उन्होंने साफ कहा, 'मेरे मन में सत्यजीत रे के लिए बहुत सम्मान है. वह उन उस्तादों में से हैं जिनसे मैंने सिनेमा सीखा है.'
'एक शब्द पर कॉपी का दावा सही नहीं'
प्रियदर्शन ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा में 'दीवाना' शब्द का प्रयोग सैकड़ों बार हुआ है. उन्होंने कहा 'क्या इसका मतलब है कि जिसने पहला गाना लिखा था, वही इस शब्द का मालिक हो गया? यह सिर्फ एक शब्द है. हमारी गाने की धुन का उस पुराने गाने से कोई संबंध नहीं है.'
हमारे टाइटल और गाने दोनों में कुछ भी गलत नहीं
निर्देशक ने स्पष्ट किया कि फिल्म का नाम भूत बंगला भी कोई नया नहीं है. इससे पहले महमूद और आर.डी. बर्मन की फिल्म भी इसी नाम से बनी थी.
उन्होंने कहा 'कई चीजें सिनेमा में दोहराई जाती हैं. हमें पूरा भरोसा है कि इस गाने में कुछ भी गलत नहीं है.'
'सत्यजीत रे मेरे लिए भगवान जैसे हैं'
प्रियदर्शन, जो हेरा फेरी, भूल भुलैया और हंगामा जैसी पॉपुलर फिल्मों के निर्देशक हैं, ने दोहराया कि वे सत्यजीत रे को भारतीय सिनेमा का भगवान मानते हैं.
उन्होंने कहा 'हमने गाने के बोल लिरिसिस्ट से लिखवाए हैं और हमें इस पर कोई संदेह नहीं था. मैं सत्यजीत रे को भारतीय सिनेमा का देवता मानता हूं.' यह कहते हुए उन्होंने सारे आरोप और प्रत्यारोप का खंडन किया.
ये भी पढ़ें