सूर्यवंशी फिल्म का एक दृश्य
सूर्यवंशी फिल्म का एक दृश्य
आखिरकार एक लम्बे इंतजार के बाद देशभर में सिनेमाघर गुलज़ार हो ही गए हैं और यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है. पिछले साल से ही न सिर्फ इंडस्ट्री के लोग बल्कि बहुत से सिनेमा प्रेमी भी थिएटर्स के खुलने क इंतजार कर रहे थे ताकि वे अपने मनपसंद कलाकारों को बड़े परदे पर देख सकें.
इस दौरान बहुत सी फिल्मों को OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ किया गया. लेकिन कुछ फिल्मों रिलीज़ की तारीख को आगे बढ़ाया गया ताकि इन्हें बड़े परदे पर रिलीज़ किया जा सके. इन फिल्मों में निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था.
लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुई 'सूर्यवंशी'
5 नवंबर को रिलीज़ हुई फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में है. कोरोना के कारण यह फिल्म अपनी पहली तारीख पर रिलीज़ नहीं हो पाई थी जो मार्च 2020 में थी. लेकिन अब 19 महीने बाद बड़े परदे पर ही रिलीज़ किया गया है.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस साल अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल खोलने का निर्णय लिया. इसके साथ ही सूर्यवंशी फिल्म को भी नवंबर में रिलीज़ करने की घोषणा कर दी गयी थी. सूर्यवंशी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं. सूर्यवंशी को एक साथ वर्ल्डवाइल्ड तौर पर करीब 5200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा हैं.
इस फिल्म से अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एंट्री कर ली है. साथ ही, अक्षय और कैटरीना लगभग 10 साल बाद एक साथ परदे पर नजर आएंगे. फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी आपको दिखेंगे.
दर्शकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया
फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. वैसे तो सिनेमा हॉल काफी समय से खुले हुए हैं लेकिन सूर्यवंशी फिल्म को देखने के लिए लोग अच्छी तादाद में थिएटर पहुंचे हैं. करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद अच्छी खासी संख्या में सिनेमाघरों के बाहर भीड़ देखी जा रही है.
फिल्म देखने के बाद बहुत से लोगों ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. किसी ने लिखा कि कोरोना के बाद सिनेमाघर में देखने के लिए इससे अच्छी कोई फिल्म नहीं हो सकती थी तो कई लोगों ने अक्षय और कैटरीना की एक्टिंग की तारीफ की है. वहीं, कईयों का कहना है कि फिल्म में कुछ नया नहीं है.
#sooryavanshi In #Cinemas Now 🎥@akshaykumar #RohitShetty#KatrinaKaif @ajaydevgn @GulshanGroverGG #SooryavanshiInCinemasNow #SooryavanshiReview : MILESTONE
— covidhelper (@covidhelper12) November 5, 2021
⭐⭐⭐⭐🌟/5 #AkshayKumar sir nailed with his action and romance✨#AJ & #RS Cameo#Sooryavanshi #SooryavanshiDay pic.twitter.com/0i6NuhDKLr
लेकिन यह सच है कि इस फिल्म के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौट आई है. देश के कई सिनेमाघर ऐसे भी हैं जहां दर्शकों ने सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है. दर्शक काफी लम्बे समय से ऐसी धमाकेदार मसाला एंटरटेनर का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई उन्होंने टिकट खरीदकर अपनी सीट रिजर्व करा ली.
ये भी पढ़ें: