scorecardresearch

चाचा रॉबिन ने किया खुलासा.. इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया और रणबीर

Ranbir Kapoor Weds Alia Bhatt : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी प्री वेडिंग के लिए बैंक्वेट हॉल बुक करा चुके हैं. आलिया के चाचा रॉबिन ने बताया कि 14 अप्रैल को शादी होनी है और 13 अप्रैल को मेहंदी समारोह होगा. उन्होंने

Advertisement
14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे आलिया और रणबीर
हाइलाइट्स
  • 13 अप्रैल को होगा आलिया-रणबीर का मेहंदी समारोह

  • कपल हनीमून के लिए जाएंगे साउथ अफ्रीका

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इस समय एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी खबरों में से एक है. दोनों के ही फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है. मार्च से ही दोनों की शादी की तारीख को लेकर अटकलें चल रही थी लेकिन, अब आलिया के चाचा रॉबिन ने इंडिया टुडे से इस बात की पुष्टि की कि रणबीर-आलिया 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. 

आलिया के चाचा रॉबिन ने बताया कि 14 अप्रैल को शादी होनी है और 13 अप्रैल को मेहंदी समारोह होगा. उन्होंने बताया कि शादी के समारोह कुल चार दिन के रखे गए हैं. बता दें कि, रॉबिन भट्ट लेखक और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के पिता हैं. 

वेडिंग गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन है शामिल 

हमारे सूत्रों के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वेडिंग गेस्ट लिस्ट में करण जौहर, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, आकांक्षा रंजन, अनुष्का रंजन, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर और कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हैं.

हनीमून के लिए जाएंगे साउथ अफ्रीका 

आलिया और रणबीर अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका जाएंगे. कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रणबीर और आलिया ने साउथ अफ्रीका में हनीमून का फैसला किया है. न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के बाद कपल ने फिर से यहां सफारी करने का प्लान बनाया है. 

शादी के बाद आलिया भट्ट अपने हॉलीवुड डेब्यू 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए अमेरिका जाएंगी. वहीं. रणबीर रश्मिका मंदाना के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की शूटिंग शुरू करेंगे. 

ये भी पढ़ें: