scorecardresearch

सद्गुरु ने आलिया भट्ट की 9 घंटे सोने की आदत पर सवाल उठाया, बोले- जिंदगी कब जिओगी

सद्गुरु ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि वह रोज सिर्फ 4 से 5 घंटे ही सोते हैं. उन्होंने बताया कि यह आदत उन्हें एक दुर्घटना के बाद पड़ी और तब से वह इसी तरीके से जी रहे हैं.

Sadhguru challenged Alia Bhatt Sadhguru challenged Alia Bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और सद्गुरु के बीच हाल ही में नींद को लेकर एक दिलचस्प बातचीत देखने को मिली. आलिया ने बताया कि वह रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद लेती हैं, तो सद्गुरु ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिन का इतना बड़ा हिस्सा सोने में चला जाता है, तो फिर जीवन जीने का समय कब मिलेगा.

सद्गुरु का मानना था कि ज्यादा सोना समय की बर्बादी हो सकता है. यह बात आलिया के लिए थोड़ी हैरान करने वाली थी, क्योंकि आमतौर पर लोगों को अच्छी नींद लेने की सलाह दी जाती है. यह चर्चा जल्दी ही एक दिलचस्प बहस में बदल गई, जहां दोनों ने अपने-अपने नजरिए रखे. यह मुद्दा इसलिए भी खास है क्योंकि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सही नींद और समय के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है.

सद्गुरु की कम नींद वाली जीवनशैली
सद्गुरु ने अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा कि वह रोज सिर्फ 4 से 5 घंटे ही सोते हैं. उन्होंने बताया कि यह आदत उन्हें एक दुर्घटना के बाद पड़ी और तब से वह इसी तरीके से जी रहे हैं. उनके अनुसार, कम सोने का मतलब है कि उनके पास जीवन के लिए ज्यादा समय होता है. उनका मानना है कि अगर हम दिनभर खुद को ज्यादा थका देते हैं, तभी हमें ज्यादा आराम की जरूरत महसूस होती है. यानी समस्या नींद की नहीं, बल्कि हमारी दिनभर की जीवनशैली की है. उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने शरीर और मन को इस तरह संभालना चाहिए कि हमें ज्यादा आराम की जरूरत ही न पड़े.

आलिया को ही नींद से प्यार...
आलिया भट्ट ने इस पर बिल्कुल आम इंसान की तरह जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमें हमेशा यही सिखाया जाता है कि नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है, क्योंकि इससे शरीर ठीक होता है और ऊर्जा मिलती है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें सोना बहुत पसंद है और कई बार 8 घंटे सोने के बाद भी उन्हें और आराम करने का मन करता है. आलिया का कहना है कि अच्छी नींद लेने से शरीर और दिमाग दोनों बेहतर काम करते हैं.

बच्चों से सीखने की सलाह
बातचीत के दौरान सद्गुरु ने आलिया की बेटी राहा कपूर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बच्चे जीवन के ज्यादा करीब होते हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है. सद्गुरु ने कहा, हमें हमेशा बच्चों को सिखाने की बजाय कभी-कभी उन्हें देखना, सुनना और उनसे सीखना चाहिए. उन्होंने आलिया को सलाह दी कि वह अपनी बेटी के व्यवहार को समझें और उससे जीवन जीने का तरीका सीखें.

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म जिगरा में नजर आई थीं और अब वह अल्फा और लव एंड वॉर जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी. इन प्रोजेक्ट्स में उनके साथ रणबीर कपूर, विक्की कौशल और बॉबी भी नजर आएंगे.