scorecardresearch

Alia Bhatt Skin Care Secret: 33 साल की उम्र में भी इतनी ग्लोइंग है आलिया भट्ट की स्किन, ये है सीक्रेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में के लिए फ्रांस पहुंची हैं. इस दौरान 33 साल की एक्ट्रेस काफी खूबसूरत दिख रही हैं. उनका चेहरा नेचुरली तौर पर चमक रहा है. आलिया ने अपने ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट बताया है.

Alia Bhatt (Photo/@aliaabhatt) Alia Bhatt (Photo/@aliaabhatt)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फ्रांस में हैं. वो Cannes Film Festival 2026 के लिए वहां गई हैं. आलिया ने अपने शानदार लुक से सभी का ध्यान खींचा है. उनके बेहतरीन आउटफिट्स के साथ उनकी स्किन भी एकदम चमकती नजर आई. उनकी ड्रेस के साथ ग्लोइंग स्किन की भी चर्चा हो रही है. 
आलिया भट्ट अपने ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं. वो देसी नुस्खा अपनाती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट फॉर्मूला शेयर किया.

ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट फॉर्मूला-
आलिया भट्ट ने बताया कि वो घर का खाना खाती हैं. ये खाना घी में पकाया जाता है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. इसके साथ ही ये स्किन और पेट के लिए भी फायदेमंद होता है. उन्होंने बताया कि वो इसका रोजाना इस्तेमाल करती हैं.

आलिया ने बताया कि वो एक खास स्नैक भी खाती हैं. यह स्नैक चार चीजों से मिलकर बनता है. इसको बनाने में घी, गुड़, मूंगफली और नारियल का इस्तेमाल होता है. एक्ट्रेस ने बताया कि ये स्नैक स्किन को भीतर से पोषण देता है और इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद मिलती है. आलिया ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह स्किन स्नैक सच में काम करता है और उनकी स्किन पर इसका असर साफ दिखाई देता है.

स्किन के लिए फायदेमंद है ये स्नैक-
आलिया भट्ट जिस स्नैक को खाती हैं और उसमें जो चीजें इस्तेमाल होती है, वो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. चलिए आपको शुद्ध घी, गुड़, मूंगफली और नारियल के फायदे बताते हैं.

देसी घी-
देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे स्किन चमकती है और अंदर से पोषण मिलता है. इसके साथ ही इससे पाचन भी बेहतर होता है. इम्युनिटी मजबूती होती है. हड्डियां और जोड़ों के लिए ये फायदेमंद होती है.

गुड़-
गुड़ से भी सेहत को फायदा होता है. इससे पाचन में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. इससे त्वचा में निखार आता है. बॉडी को एनर्जी मिलती है. सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात मिलती है.

मूंगफली-
मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर के साथ कई महत्वपूर्ण विटामिन पाए जाते हैं. इससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है. इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से स्किन स्वस्थ और चमकदार बनती है.

नारियल-
ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. इसमें फाइबर के साथ पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इससे स्किन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. इसके साथ ही वजन घटाने में भी ये सहायक होता है.

ये भी पढ़ें: