scorecardresearch

Allu Arjun-Sneha Reddy Love Story: पहली नजर में स्नेहा पर दिल हार बैठे थे अल्लू अर्जुन, शादी के लिए बेलने पड़े थे खूब पापड़, जानिए इनकी दिलचस्प लव स्टोरी

Allu Arjun Birthday: अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की पहली मुलाकात एक दोस्त की शादी में हुई थी. दोनों के माता-पिता शुरुआत में उनके रिश्ते के खिलाफ थे. हालांकि बाद में बहुत मनाने पर वे शादी के लिए राजी हो गए. मार्च 2011 अल्लू अर्जुन और स्नेहा की धूमधाम से शादी हुई. 

Advertisement
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी (फाइल फोटो) अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
  • अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को हुआ था

  • मार्च 2011 में स्नेहा रेड्डी से की थी शादी 

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के डांस और एक्टिंग के सभी दीवानी हैं. वे अपने दम पर फिल्मों को हिट करा देते हैं. पुष्पा फिल्म ने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए हैं. अभी हाल ही में पुष्पा 2 का टीजर जारी हुआ है. इसमें वे शानदार लुक में नजर आ रहे हैं. टीजर को उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं. 8 अप्रैल 1982 को जन्में अल्लू अर्जुन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं कहां हुई थी अल्लू अर्जुन और स्नेहा की मुलाकत. कैसे हुआ था दोनों में प्यार और फिर शादी.

शादी में हुई थी पहली मुलाकात
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी. अल्लू फ्रेंड की शादी में भाग लेने के लिए यूएस गए थे. स्नेहा रेड्डी भी वहां आई हुईं थी.स्नेहा को देखते ही अल्लू अर्जुन को पहली नजर में उनसे प्यार हो गया. शादी में दोनों ने थोड़ी देर तक बातचीत की. किसी तरह दोनों के नंबर्स एक्सचेंज हुए. शादी से आने के बाद भी अल्लू अर्जुन दिल से स्नेहा के ख्यालों को निकाल नहीं पा रहे थे. ऐसे में उनके दोस्त ने उन्हें मैसेज करने के लिए फोर्स किया.

फ्रेंड्स के कहने पर किया था मैसेज
फ्रेंड्स के बहुत कहने पर अल्लू ने स्नेहा मैसेज किया. इसके बाद स्नेहा ने भी उन्हें रिप्लाई किया. स्नेहा के मैसेज को देखने के बाद अल्लू अर्जुन काफी सरप्राइज हुए. इस तरह दोनों की बातचीत शुरू हुई. काफी दिनों तक बातचीत के बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. एक बार मिलने के बाद दोनों बार-बार मिलने लगे.  

स्नेहा के घरवाले नहीं करना चाहते थे शादी
अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक सीक्रेट रखा था लेकिन बाद में अल्लू अर्जुन के पिता को इस बारे में पता चल गया. इसके बाद अल्लू ने स्वीकार किया कि वह स्नेहा से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं. 
स्नेहा बिजनेस मैन केसी शेखर की बेटी हैं. स्नेहा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि बिजनेस मैन की बेटी होकर वह एक्टर से शादी करें. मगर स्नेहा की जिद के आगे परिवार को हां कहना पड़ा. इसके बाद दोनों की सगाई हुई. मार्च 2011 मार्च में दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई थी. आज इस खूबसूरत कपल के दो बच्चे अयान और अरहा हैं.