Ranveer Singh,Shahrukh Khan
Ranveer Singh,Shahrukh Khan
गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार बहुत धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह शामिल थे. इस पार्टी की सबसे खास बात रही भजन नाइट. मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने ‘बबम बम’ भजन गाया, जिस पर सभी झूम उठे. माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया, लेकिन साथ ही खूब मस्ती भी देखने को मिली.
थिरकते दिखे सितारे
शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ डांस करते नजर आए. वहीं रणवीर सिंह ने अपने जोश से सबका दिल जीत लिया. उनका एनर्जेटिक डांस सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कैलाश खेर ने इस खास पल का वीडियो शेयर किया, जिसमें नीता अंबानी भी म्यूजिक पर झूमती दिखीं. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और रणवीर की एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं.
जन्मदिन पार्टी में केक कटिंग और गरबा भी हुआ. जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह को अनंत के साथ केक काटते और डांस करते देखा गया. यह सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
बता दें कि, रणवीर की हालिया रिलीज 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता का मजा ले रहे हैं. जिसने 24 दिनों में दुनिया भर में 1600 से ज्यादा करोड़ कमाए हैं. दूसरी तरफ शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर किंग में नजर आएंगे. फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें: