Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri
2019 में पति पत्नी और वो से पहली बार साथ आए अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. हाल ही में ये दोनों 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में भी साथ नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाई पाई थी.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
रोमांटिक-कॉमेडी के तौर पर रिलीज हुई इस फिल्म से मेकर्स और फैंस दोनों को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि सिनेमाघरों में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. लेकिन सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने फिल्म की कहानी और लव स्टोरी को पसंद किया. खासतौर पर रे और रूमी की केमिस्ट्री को लेकर फैंस का रिएक्शन पॉजिटिव रहा.
अब OTT पर दस्तक
थिएटर रिलीज के करीब दो महीने बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो चुकी है. प्राइम वीडियोपर दर्शक अब अनन्या और कार्तिक की यह लव स्टोरी देख सकते हैं.
इस फिल्म का निर्देशन सत्यप्रेम की कथा के डायरेक्टर Sameer Vidwans ने किया है. कहानी में कार्तिक आर्यन एक सीनिकल वेडिंग प्लानर रेहान मेहरा उर्फ रे का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी नाम की एक नॉवेलिस्ट बनी हैं. दोनों की मुलाकात क्रोएशिया की एक लग्जरी यॉट क्रूज पर होती है, जहां से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है.
फैंस में दिखी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट
OTT रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइडेट हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि जो फिल्म थिएटर में दर्शकों को खींच नहीं पाई, क्या वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी खोई चमक वापस पा सकेगी.