scorecardresearch

ट्रोल के बीच अनन्या पांडे ने शेयर की फ्रांस से वेकेशन की तस्वीरें, लिखा 'जिंदगी खूबसूरत है', देखें फोटो

ट्रोल के बीच अनन्या का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फ्रांस की कुछ तस्वीरें शेयर की, जहां वह अपनी बहन के साथ एक अलग अंदाज में घूमते नजर आ रही हैं. खैर उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Ananya Pandey France Vacation pics Ananya Pandey France Vacation pics

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. एक तरफ उनकी हालिया फिल्म 'चांद मेरा दिल' को लेकर बातें हो रही हैं, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर उन्हें फिल्म में दिखाए गए भरतनाट्यम के एक सीन के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है. हालांकि इसी बीच अनन्या ने फ्रांस वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सबका ध्यान फिर से अपनी ओर खींच लिया है. तस्वीरों के साथ उन्होंने एक छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, 'Life is beautiful' यानी जिंदगी खूबसूरत है.

बहन रायसा के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रहीं अनन्या
अनन्या इन दिनों अपनी बहन रायसा पांडे के साथ फ्रांस घूम रही हैं. सामने आई तस्वीरों में दोनों बहनें अलग-अलग खूबसूरत जगहों पर समय बिताती नजर आ रही हैं. कहीं दोनों धूप का आनंद ले रही हैं तो कहीं साथ बैठकर खाना खाते और घूमते दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीरों में फ्रांस की खूबसूरत लोकेशन, फूलों के बीच पोज और पिज्जा का मजा लेते हुए दोनों बहनों की झलक देखने को मिली. अनन्या की इस फोटो सीरीज में कई तस्वीरों में लग्जरी फैशन ब्रांड Chanel के प्रोडक्ट्स भी नजर आए. उनके फैशन सेंस और स्टाइल को लेकर फैंस तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने उनकी तस्वीरों की तारीफ की, तो कुछ ने उनके सादगी भरे अंदाज को पसंद किया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

'चांद मेरा दिल' के बाद ट्रोलिंग में फंसीं अनन्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो 22 मई को अनन्या की फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ लक्ष्य नजर आ रहे हैं. फिल्म में दोनों कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. हालांकि इसी फिल्म का एक भरतनाट्यम फ्यूजन डांस सीन उनके लिए सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाया कि फिल्म में दिखाए गए डांस स्टाइल ने पारंपरिक भरतनाट्यम की गरिमा को सही तरीके से नहीं दिखाया. एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि इस तरह के डांस से भरतनाट्यम को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

'चांद मेरा दिल' का कलेक्शन और आगे का प्रोजेक्ट्स
अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने अबतक देशभर में 18.96 करोड़ रुपए की कमाई की है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि इसके बाद कमाई में कमी आई. खैर ये फिल्म का पहले सप्ताह था, तो अभी से कमाई को लेकर कुछ कहना सही नहीं होगा. लेकिन अब देखना होगा कि दूसरे और तीसरे सप्ताह में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. 

इस फिल्मों के अलावा अनन्या जल्द ही अपनी चर्चित सीरीज 'Call Me Bae' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाली हैं. ऐसे में ट्रोलिंग और आलोचनाओं के बीच अभिनेत्री फिलहाल अपने काम और निजी जिंदगी को संतुलित करती दिखाई दे रही हैं. उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है. 


ये भी पढ़ें