scorecardresearch

Ananya Pandey Birthday: विवादों में रहने वाली इस अभिनेत्री ने फिल्मों के लिए बीच में ही छोड़ी पढ़ाई

हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली अनन्या ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. अब तक उन्होनें सिर्फ दो फ़िल्में की हैं. मुंबई क्रूस ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे पूछताछ कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि आर्यन और अनन्या व्हाट्सएप पर ड्रग्स की खरीद और उसे इस्तेमाल करने पर चर्चा कर रहे थे.

Ananya Pandey Ananya Pandey
हाइलाइट्स
  • सिर्फ 12वीं पास है अनन्या 

  •  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए मिला फिमफेयर 

  •  नेपोटिज़म पर अपने जवाब को लेकर हुईं चर्चित

  • कोल कार्दशियन की लाइन कॉपी करने के लिए हुईं ट्रोल  

  • एडमिशन को लेकर झूठ बोलने का लगा आरोप 

चंकी और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे आजकल चर्चा में बनी हुई हैं. मुंबई क्रूस ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे पूछताछ कर रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि आर्यन और अनन्या व्हाट्सएप पर ड्रग्स की खरीद और उसे इस्तेमाल करने पर चर्चा कर रहे थे. अभिनेत्री ने कथित तौर पर आर्यन खान को ड्रग्स की आपूर्ति करने के सभी आरोपों से इनकार किया. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब अनन्या विवादों में घिरी हैं. ऐसे मौके पहले भी आएं हैं जब वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थीं. आज अनन्या पांडे का जन्मदिन हैं. आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ और उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में.

सिर्फ 12वीं पास है अनन्या 

चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने अपनी स्कूलिंग तो पूरी की लेकिन कभी उसके आगे नहीं पढ़ पाईं, ऐसे में अनन्या पांडे सिर्फ 12 वीं पास हैं. अपनी स्कूलिंग करने के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफॉर्निया में एडमिशन भी लिया था. हालांकि अनन्या पांडे ने फिर अपना करियर बनाने पर फोकस किया और अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई.

 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए मिला फिमफेयर 

 अनन्या ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म  'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से किया. इस फिल्म ने उन्हें मिलेनियल्स के बीच बहुत लोकप्रियता दिलाई. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू की कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाज़ा गया. हालांकि, इस फैसले की काफी आलोचना हुई. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बाद वो ‘पति, पत्नी और वो’ में नजर आईं.

 नेपोटिज़म पर अपने जवाब को लेकर हुईं चर्चित 

एक इंटरव्यू के दौरान, अनन्या से नेपोटिज़म के बारे में पूछा गया था और अभिनेत्री ने कहा था कि उनके पिता ने कभी धर्मा फिल्म में अभिनय नहीं किया और न ही चैट शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई दिए. उन्होंने आगे कहा था कि यह उतना आसान नहीं था जितना लोग कहते हैं और हर किसी की अपनी जर्नी और स्ट्रगल होता है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिद्धांत चतुर्वेदी ने उसी वक़्त कहा था, “अंतर यह है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वही इनका संघर्ष शुरू होता है. सिद्धांत की टिप्पणी ने अनन्या को विवादों में ला दिया था.

कोल कार्दशियन की लाइन कॉपी करने के लिए हुईं ट्रोल  

अनन्या ने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वहां उन्होनें  'कीपिंग अप विद द कार्दशियन' की एक लाइन यूज़ की. अनन्या ने मजाक में कहा था, 'मैं तुम्हारे आसपास ही बड़ी हुई हूं और पापा गालियां देते हैं. जब मैं छोटी थी, तो मुझे लगता था कि मेरा नाम F**k था क्योंकि आप सभी इसे कहते थे. नेटिज़न्स ने जल्द ही बताया कि यह लाइन ओरिजिनली कोल  कार्दशियन द्वारा इस्तेमाल की गई थी. इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. विवाद पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए, अनन्या ने अरबाज खान के चैट शो में कहा था, "मैंने कभी नहीं कहा कि वे मेरे शब्द थे. मैं उस लाइन के लिए कोल को सारा श्रेय दे रही हूं."

एडमिशन को लेकर झूठ बोलने का लगा आरोप 

अपने एक इंटरव्यू में अनन्या ने खुलासा किया था कि एक जर्नलिज्म प्रोग्राम के लिए स्वीकार किए जाने के बावजूद कॉलेज नहीं गईं. हालांकि, अनन्या की सहपाठी होने का दावा करने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि अभिनेत्री ने कभी किसी विदेशी विश्वविद्यालय के लिए आवेदन नहीं किया था. नेटिज़न्स ने अभिनेत्री पर उसके यूएस कॉलेज में प्रवेश के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया. बाद में, अनन्या ने इंस्टाग्राम पर सबूत के रूप में अपने विश्वविद्यालय के पत्रों की तस्वीरें साझा कीं और स्पष्ट किया कि उन्हें स्प्रिंग 2018 सेमेस्टर में स्कूल फॉर कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, एनेनबर्ग से यूएससी के लिए लेटर आया था. लेकिन चूंकि वह शूटिंग कर रही थी, इसलिए उन्होनें दो बार अपना प्रवेश स्थगित करने की मांग की थी.