scorecardresearch

मलाइका-अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरह ये सेलेब्स भी इस साल कर सकते हैं गुपचुप शादी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के लव बर्डस हैं. दोनों लगभग चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका एक इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं.

Celebrities who could get married in 2022 Celebrities who could get married in 2022
हाइलाइट्स
  • मलाइका और अर्जुन करेंगे शादी

  • मुंबई में हो सकती है शादी

बॉलीवुड ने पिछले दिनों शादी का सीजन खूब इंजॉय किया. बी टाउन ने कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर जैसे कई सितारों की लैविश वेडिंग देखी. इन सेलेब्स ने अपनी शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी और गुपचुप शादी रचाई. फैंस लोग आखिरी तक ये अंदाजा लगाते रहे कि शादी हो भी रही है या नहीं. अब लग रहा है कि दूसरे सेलेब्रिटी भी यही ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जो 2022 में गुपचुप ब्याह रचा सकते हैं.

अर्जुन कपूर- मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के लव बर्डस हैं. दोनों लगभग चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को आगे ले जाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन और मलाइका एक इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं. शादी मुंबई में होगी जिसमें केवल कुछ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद होंगे. वहीं कुछ अन्य सेलेब्स भी हैं जो इसी साल गुपचुप शादी रचाने की सोच रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

नयनतारा - विग्नेश शिवानी
नयनतारा और विग्नेश साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं. खबर है कि वे इसी साल जून में शादी करने वाले हैं. हालांकि, अभी इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

अथिया शेट्टी - केएल राहुल
जिस तरह विराट कोहली, युवराज सिंह जैसे कई क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है. वहीं अब क्रिकेटर के एल राहुल भी उसी लीग में शामिल हो गए हैं. खबर है कि राहुल और अथिया इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

अली फजल - ऋचा चड्ढा
खबर थी कि ऋचा चड्डा और अली फजल साल 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण शादी को टालना पड़ा. वैसे तो हर कुछ महीनों में उनकी शादी की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अभी तक कपल की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)


ये भी पढ़ें: