Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Tied Knot With Each Other
Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok Tied Knot With Each Other
सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के लिए अब जश्न मनाने का मौका हैं, क्योंकि उनके परिवार में एक और मेंबर की एंट्री हो गई है. ये हैं बिजनेसवुमन सानिया चंदोक, जिनकी शादी सचिन के बेटे अर्जुन के साथ हुई है. दोनों एक-दूसरे के साथ सात जन्मों की कसमें खा चुके हैं, और शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस शादी के दौरान दोनों रस्मों के दौरान अपने लिबास को लेकर काफी चर्चाओं में रहें. शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीर में ही दोनों एक-दूसरे के लिए बने हुए नज़र आए.
उनकी इस शादी में वहां मौजूद मेहमानों ने और ज्यादा रंगीन बना दिया. उनकी शादी में क्रिकेट जगत से लेकर बिजनेस जगत के दिग्गत मौजूद रहे. जिन्होंने उनकी शादी में शिरकत की. बॉलीवुड जगत के अमिताभ बच्चन भी उनकी शादी में पहुंचे.

वहीं, अमिताभ के साथ-साथ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने उनकी शादी में जया बच्चन को भी देखा गया.

शादी में न केवल अमिताभ और जया दिखे, बल्कि अभिषेक और ऐश्वर्या को भी देखा गया. शादी में ऐश एक पाउडर ब्लू कलर के अनारकली सूट को पहनी नज़र आईं. इसके अलावा बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ नज़र आए. इसके अलावा आमिर खान भी उनकी शादी में पहुंचे.



जब ऐसे क्रिकेट दिग्गज के बेटे की शादी हो तो बिजनेस जगत के दिग्गज कैसे पीछे रह सकते हैं. मौके पर नीता और मुकेश अंबानी को भी देखा गया. नीता अंबानी को उनके कपड़ों की पसंद के लिए काफी जाना जाता है, और उनकी साड़ी ने मौके पर इस बात को साबित भी कर दिया.

इसके अलावा उनकी शादी में राजनीति जगत से भी लोग देखने को मिले. अर्जन और सचिन की शादी में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस भी देखने को मिल.
