Pawan Singh and Akshara Singh (Instagram)
Pawan Singh and Akshara Singh (Instagram)
भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े विवादों में से एक माने जाने वाले पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते में एक नया मोड़ आ गया है. मुंगेर के कल्याणपुर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पावर स्टार पवन सिंह ने खुले मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी. कल्याणपुर में इस ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट थीम पर करीब 5 करोड़ की लागत से भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है, जहां लाखों की भीड़ उमड़ रही है. इसी पंडाल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पवन सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे और जैसे ही पवन सिंह मंच पर आए. उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ बेकाबू हो गई. जिसके कारण उनके कार्यक्रम आधे में रोकना पड़ा. लेकिन मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी.
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी-
पवन सिंह ने भरे मंच से कहा कि अक्षरा सिंह मेरा बाबू है. मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भैया हैं और उनकी माता जी हमारी भाभी है. मैंने सॉरी बोला न, एक बार चारों तरफ से ताली बजा दीजिए. पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने अक्षर को दिल से सॉरी बोला है. उन्होंने कहा कि भगवान के आगे ना किसी की चली है और ना ही कभी किसी की चलेगी. ऊपर वाला जो चाह रहे हैं, वही हुआ है और आगे भी वही होगा. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लाखों लोगों से सवाल पूछा कि आप में से कितने भाई-बहन चाहते हैं कि हम दोनों की जोड़ी एक बार फिर से नजर आए. इस पर भीड़ ने तालियां और शोर से हामी भर दी.
जल्द ही हम दोनों साथ नजर आएंगे- पवन सिंह
पवन सिंह ने कहा तो बहुत जल्दी हम लोग एक साथ नजर आएंगे और मेरे बच्चे को लगता है कि मुझसे गलती हुई है तो मैं उन्हें सॉरी बोलना चाहता हूं. मैं हमेशा एक बात कहता हूं मां-बाप जो होते हैं, उनसे बड़ा कोई नहीं होता है. अगर अक्षरा जी के माता-पिता को मेरे चलते बुरा महसूस हुआ है और गलत लगा है तो मैं भैया भाभी को सॉरी बोलता हूं और उन्हें प्रणाम करता हूं.
एक समय पवन-अक्षरा की जोड़ी थी सुपरहिट-
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी कभी भोजपुरी की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती थी और दोनों ने एक साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं. लेकिन कुछ साल पहले दोनों के बीच निजी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लोगों के बीच तक पहुंच गया. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जबकि पवन सिंह ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया था. लेकिन फैंस हमेशा चाहते थे कि यह जोड़ी फिर से साथ आए. लेकिन विवाद के कारण यह मुमकिन नहीं हो पा रहा था.
पवन सिंह ने मुंगेर की धरती से इस तरह खुलेआम अक्षर को बाबू बेटा कहना और उनके माता-पिता को भैया भाभी बताकर माफी मांगना भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा बयान है. उन्होंने यह भी संकेत दिया के ऊपर वाले ने चाहा तो हम दोनों की जोड़ी बहुत जल्द फिर से पर्दे पर आएगी. वही पवन सिंह के इसके बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सच में भोजपुरी की सबसे पसंदीदा जोड़ी पवन-अक्षरा का मनमुटाव दूर हो गया है.
ये भी पढ़ें: