Rapper Senti Sharma
Rapper Senti Sharma
रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है. नए सीजन के लिए संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं और इसी बीच रैपर सेंटी शर्मा का नाम भी सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ती उनकी लोकप्रियता और हालिया बयानों के चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस बार सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं हुई है.
कब शुरू हो सकती है शो की शूटिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स नए प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में हैं. बताया जा रहा है कि इस बार कुछ पुराने और चर्चित चेहरे भी दोबारा घर में एंट्री ले सकते हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 20 की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं. माना जा रहा है कि सलमान खान 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. हालांकि शो की तारीख और शूटिंग शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले बयान से सेंटी शर्मा आए चर्चा में
सेंटी शर्मा हाल ही में अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की आलोचना की थी और लोगों से किसी भी आंदोलन या अभियान में शामिल होने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने की अपील की थी. अपने पोस्ट में उन्होंने कहा था कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा जैसी लगती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कई लोग ऐसे अभियानों को बिना उनकी पृष्ठभूमि समझे सिर्फ ट्रेंड देखकर फॉलो करने लगते हैं.
बढ़ती लोकप्रियता को देख कर लगाया जा रहा कयास
संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में यहीं कारण है कि सेंटी शर्मा का नाम जुड़ा है. पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है और उनके फॉलोअर्स की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है. इसी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स और कई ऑनलाइन कम्युनिटीज में यह चर्चा शुरू हो गई है कि सेंटी शर्मा को बिग बॉस 20 में देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक शो के निर्माताओं या सेंटी शर्मा की ओर से ऐसी किसी खबर की पुष्टि नहीं की गई है.
इन नामों की भी हो रही चर्चा
सेंटी शर्मा के अलावा बिग बॉस 20 के लिए कई और चर्चित नाम सामने आ रहे हैं. इनमें फैसल शेख (मिस्टर फैसू), ऋधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर, आवेज दरबार और उर्फी जावेद जैसे सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत के लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं. फिलहाल दर्शकों को मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. तब तक सेंटी शर्मा की एंट्री सिर्फ चर्चाओं और अटकलों तक ही सीमित है, लेकिन इतना जरूर है कि उनका नाम इस समय बिग बॉस 20 से जुड़ी सबसे चर्चित चर्चाओं में शामिल हो चुका है.
ये भी पढ़ें