दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा की आंखें चॉकलेटी हैं
दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा की आंखें चॉकलेटी हैं
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज इसका तीसरा दिन है. 9 फरवरी को लोग चॉकलेट डे सेलीब्रेट करते हैं. लोग अपने पार्टनर्स को चॉकलेट देकर इस दिन को सेलीब्रेट कर रहे हैं. चॉकलेट सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि किसी के लुक के लिए भी कहा जाता है. आंखों के लिए भी लोग अब कहते हैं कि तुम्हारी आंखें तो बहुत चॉकलेटी हैं
एक लाइन में कहा जाए तो किसी की आंखें ही दिल तक पहुंचने का जरिया बनती है. बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी आंखें बिल्कुल चॉकलेटी हैं. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर और सारा अली खान तक शामिल हैं. आज चॉकलेट डे पर ऐसी ही अभिनेत्रियों की बातें जिनकी आंखें चॉकलेटी हैं और जिन्हें देखकर आपको एक बार में मोहब्बत हो जाएगी. तो चॉकलेट डे पर ये पूछना छोड़िये कि 'मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है' और इसकी जगह ये पूछिये कि आपकी आंखें इतनी चॉकलेटी क्यों हैं.
हां, आगे बढ़ें उससे पहले एक बात ये कि आंखों को देखकर मोहब्बत में डूबने वाले कुछ गानों की धुन भी सकते हैं. जैसे कि आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं या फिर तेरे मस्त मस्त दो नैन मेरे दिल का ले गए चैन. इस तरह के गानों को फुल वॉल्यूम पर सुनेंगे तो अलग ही मजा आएगा. तो आइये जानते हैं कि वो कौन सी एक्ट्रेस हैं जिनकी आंखें चॉकलेटी हैं और आपको मोहब्बत में डूबने पर मजबूर कर देंगी.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है दीपिका पादुकोण का. दीपिका की भूरी-भूरी आंखें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी. इसके साथ ही मुस्कुराती दीपिका के गालों पर प्यारा सा डिंपल देख आप मदहोश हो जाएंगे. 11 फरवरी को दीपिका की फिल्म गहराइयां रिलीज हो रही है जिसमें आप इन्हें जादू बिखेरते हुए देख सकते हैं.
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा की भूरी-भूरी आंखें उनकी खास पहचान है. बॉलीवुड की दुनिया में राज करने वाली बड़ी एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा का नाम आता है. हॉलीवुड में भी प्रियंका ने जादू बिखेरा है. बता दें कि प्रियंका और उनके पति हाल में पैरेंट्स बने हैं. सरोगेसी से उन्हें बच्चा हुआ है.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बेटी हैं और उनकी खूबसूरत भूरी आंखें किसी को भी उनका दीवाना बना सकती हैं. जाह्नवी बॉलीवुड की उभरती हुई सितारों में से एक हैं और ऊंची मंजिल तक पहुंचने का सफर तय कर रही हैं.
सारा अली खान (Sara Ali Khan)
सारा अली खान को उनका आंखें और प्यारी सी मुस्कुराहट ही बॉलीवुड की दूसरी अदाकारा से अलग और खास बनाती है. उनकी भूरी आंखें ही उनके व्यक्तित्व को सूट करती है. जब सारा कोई भी मजाक करती हैं और हंसती हैं तो उनकी आंखें एक अलग ही चमक पैदा करती हैं.
दीया मिर्जा (Dia Mirza)
दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब जीता था और उनकी खूबसूरत, बड़ी और भूरी आंखें ही उस समय चर्चा का विषय बनी थी. एक मिनट तक आप दीया मिर्जा की आंखों में देखेंगे तो यकीन मानिये आप एक अलग ही दुनिया में खो जाएंगे.