scorecardresearch

Dhinchak Pooja Wedding: ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी, किया फोटो शेयर... यूजर्स हुए दंग तो वहीं कुछ दे रहे बधाई

अपने अतरंगी गानों के लिए मशहूर इंटरनेट सेंसेशन और 'बिग बॉस 11' की एक्स-कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा अचानक सुर्खियों में हैं. पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाल रंग के ब्राइडल लहंगे और हैवी ज्वेलरी में एक वीडियो शेयर किया है, जिसने तहलका मचा दिया.

Dhinchak Pooja Wedding Dhinchak Pooja Wedding

सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी गानों और अलग अंदाज की वजह से चर्चा में रहने वाली ढिंचैक पूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि शादी की खबर है. पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुल्हन के लुक में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए हैं. वीडियो सामने आते ही लोग यही पूछने लगे हैं कि क्या सच में ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है या फिर इसके पीछे कोई नया ट्विस्ट छिपा है. 

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं ढिंचैक पूजा
शेयर किए गए वीडियो में ढिंचैक पूजा लाल रंग के ब्राइडल लहंगे में सजी-धजी नजर आ रही हैं. माथे पर मांग टीका, हैवी जूलरी और दुल्हन वाला पूरा लुक लिए पूजा कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई दे रही हैं. शादी के मंच पर उनकी खुशी भी साफ नजर आ रही है. वीडियो में पूजा के साथ दूल्हे की भी झलक दिखाई दे रही है, लेकिन वहीं सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दूल्हे का चेहरा पूरी तरह सामने नहीं आया. पूजा ने केवल पति की साइड प्रोफाइल दिखाई, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई.

सोशल मीडिया पर लोग दूल्हे का पूछ रहे
ढिंचैक पूजा के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा उनके दूल्हे की पहचान को लेकर हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पूजा ने किससे शादी की है. वीडियो में दूल्हा व्हाइट शेरवानी पहने नजर आया, लेकिन चेहरा साफ न दिखने की वजह से लोग सवाल कर रहे हैं. वहीं पूजा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'ये मेरी शादी की क्लिप है, बाकी वीडियो मैं बाद में पोस्ट करूंगी.' बस फिर क्या था, इस एक लाइन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.

बधाई कम, ट्रोलिंग ज्यादा
हालांकि कई लोग पूजा को शादी की बधाई दे रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में यूजर्स इसे मजाक या पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं. कुछ लोगों को अब तक यकीन नहीं हो रहा कि ढिंचैक पूजा सच में शादी कर सकती हैं.

एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'अब नया गाना आएगा- शादी मैंने कर ली आज!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'ये शादी कम और स्टंट ज्यादा लग रहा है.' कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा बता रहे हैं. 

पहले भी शेयर किया था संगीत वीडियो
दिलचस्प बात यह है कि करीब 7 दिन पहले ढिंचैक पूजा ने अपने सोशल मीडिया पर संगीत से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया था. उसी ब्राइडल लुक में उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद लोग अटकले लगा रहे थे, लेकिन एक क्लीप ने अब शादी की चर्चा तेज कर दी है.

बिग बॉस से मिली थी पहचान
वर्कफ्रंट की बात करें तो ढिंचैक पूजा टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' का हिस्सा भी रह चुकी हैं. उनके गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी. फिलहाल, बाकी के पोस्ट देख कर लग तो रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन लोग अभी भी विश्वास नहीं कर रहे. अब उनकी शादी की सच्चाई क्या है ये तो नहीं पता, लेकिन उनके फैंस उन्हें बधाई देने के पीछे नहीं हट रहे हैं. 
 

ये भी पढ़ें