Dhurandhar 2
Dhurandhar 2
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म के पेड प्रीव्यू अगले 24 घंटे के भीतर शुरू होने वाले हैं और इसे कुछ महीनों में रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है. एक्सपर्ट्स इसकी लोकप्रियता की तुलना 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी बड़ी फिल्मों के सीक्वल से कर रहे हैं.
हालांकि एक्सपर्ट्स ऐसा इस लिए कह रहे हैं क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है. पेड प्रीव्यू के लिए अब तक 8 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे करीब 36 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. वहीं पहले दिन के लिए शुरू हुई बुकिंग भी तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत में इसका आंकड़ा 25 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है. जो कि कुल मिला कर 61 करोड़ रुपयों से ज्यादा है.
ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया
नॉर्थ अमेरिका में यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने प्री सेल्स में 5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है. कुल मिलाकर ओपनिंग वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग 130 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुकी है, जबकि रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं. हालांकि फिल्म छह गल्फ देशों और पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो रही है, फिर भी बाकी बाजारों में इसका प्रदर्शन मजबूत रहने की संभावना है.
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद
पेड प्रीव्यू का फायदा फिल्म को पहले दिन ही मिलने वाला है. माना जा रहा है कि प्रीमियर से ही करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन की कमाई भारत में 'पठान' (57 करोड़) और 'एनिमल' (63 करोड़) दोनों को पीछे छोड़ सकती है. ऐसे में प्रीव्यू और पहले दिन की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है.
200 करोड़ ओपनिंग का बड़ा लक्ष्य
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर 2' पहले दिन ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन जाएगी.
इससे पहले 'बाहुबली 2', 'आरआरआर' और 'पुष्पा 2' ही ऐसा कर पाई हैं
धुरंधर रिलीज होने के बाद जहां 'पुष्पा 2' का 274 करोड़ का रिकॉर्ड फिलहाल सुरक्षित नजर आता है, वहीं 'बाहुबली 2' (214 करोड़) और 'आरआरआर' (223 करोड़) के आंकड़े खतरे में बताए जा रहे हैं. साथ ही बॉलीवुड में 'जवान' का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय माना जा रहा है, जिसने 129 करोड़ रुपए की ओपनिंग डे पर कमाई की थी.
टॉप ओपनिंग डे कलेक्शन वाली फिल्में
ओपनिंग डे पर इन बड़े आंकड़ों को पार करना निश्चित ही बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, लेकिन असली परीक्षा दूसरे और तीसरे वीकेंड में होगी. फिल्म की लंबी दौड़ में सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि शुरुआती उत्साह के बाद भी दर्शकों का रुझान फिल्म के लिए बना रहता है या नहीं.
ये भी पढ़ें